Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

व‍िश्‍व पर्यावरण द‍िवस पर मुरादाबाद में वायु शुद्धि महायज्ञ, लोगों ने दी आहुत‍ियां, लगाए गए पौधे

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि मुरादाबाद महानगर ने 1008 स्थानों पर वायु शुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रांत मेरठ के तत्वावधान में यह आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आहुतियां दीं।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Sat, 05 Jun 2021 03:32 PM (IST)
Hero Image
महायज्ञ में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आहुतियां दीं।

मुरादाबाद, जेएनएन। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि मुरादाबाद महानगर ने 1008 स्थानों पर वायु शुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया। पर्यावरण संरक्षण गतिविधि प्रांत मेरठ के तत्वावधान में यह आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में लोगों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए आहुतियां दीं।

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पांच जून से 11 जून तक पर्यावरण संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में आज मेरठ प्रांंत के प्रत्येक जिले में 1008 स्थानों पर वायु शुद्धि महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से आम लोगों को प्रमुख रूप से आक्सीजन की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता के लिए घर-घर में पौधे लगाने का संदेश दिया गया। कोरोना जैसी महामारियों से बचाव के लिए जनमानस को जागरूक करने और पर्यावरण की शुद्धता पर बल दिया गया। इसी के साथ पालिथीन के बढ़ते खतरे के प्रति जागरुक करते हुए कहा गया कि अगर मानव को बचाना है तो पालिथीन का प्रयोग बंद करना होगा। वायु शुद्धि महायज्ञ के पश्चात आवास विकास सेक्टर 12 ग्रीन बेल्ट में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के द्वारा 151 पौधों को भी रोपित किया गया। इसमें नीम, पीपल, पिलखन, शीशम, अशोक, बांस, तुलसी आदि प्रजाति के पौधे रोपेे गए। इन पौधों को रामप्रसाद ग्रामोद्योग विकास समिति की अध्यक्ष पिंकी सिंह द्वारा उपलब्ध कराया गया था। महायज्ञ में विशेष रूप से आयोजन समिति के प्रमुख आइआइएमटी समूह के एमडी मयंक अग्रवाल, सहप्रमुख सुशील दानापानी, सहप्रमुख महिपाल सिहं, एनआरईसी महाविद्यालय खुर्जा के प्राचार्य डा. केडी. शर्मा आद‍ि थेेेमहायज्ञ के कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर संयोजक संजीव चौधरी एडवोकेट ने किया। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रांत व्यवस्था प्रमुख अजय गोयल, महानगर कार्यवाह सुरेन्द्र शर्मा, डॉक्टर विनीत गर्ग, पवन जैन, योगेश गोला, डॉक्टर राजीव सैनी, नो सिंह, विपिन, अनुभव रस्‍तोगी आदि थे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर