Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बाइक पर जा रहे थे जीजा और साला- आइसक्रीम के ठेले से टकराई बाइक; जीजा की मौत

टक्कर होने के बाद बाइक सवार साले बहनोई काफी दूर घिसटते हुए चले गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात घायल प्रमोद ने दम तोड़ दिया। जबकि रितिक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर स्वजन भी पहुंच गए। प्रमोद की शादी एक साल पहले हई थी।

By Tarun Parashar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 09 Jun 2024 10:56 PM (IST)
Hero Image
सड़क किनारे आइसक्रीम के ठेले से टकराई बाइक, जीजा की मौत, साला गंभीर

संसू, पाकबड़ा : करनपुर भैंसोड़ा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सड़क पर खड़े आइसक्रीम के ठेले से टकरा गई। इसमें बाइक सवार जीजा साले गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में जीजा की मृत्यु हो गई। मृतक ससुराल से घर लौट रहे थे।

जनपद रामपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बडूपूरा गांव निवासी प्रमोद रामपुर में प्राइवेट फर्म में काम करते थे। शनिवार शाम को जिला संभल के असमोली में गांव सीडल माफी में अपनी ससुराल गए थे। रविवार दोपहर में घर लौटते समय उनका साला रितिक भी साथ आ गया। दोपहर चार बजे के आस-पास जैसे ही बाइक सवार प्रमोद और रितिक पाकबड़ा थाना क्षेत्र के करनपुर गांव पहुंचे।

वहां सकड़ पर खड़े आइस्क्रीम के ठेले से बाइक टकरा गई। टक्कर होने के बाद बाइक सवार साले बहनोई काफी दूर घिसटते हुए चले गए। हादसे में दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भर्ती कराया। इलाज के दौरान देर रात घायल प्रमोद ने दम तोड़ दिया। जबकि रितिक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर स्वजन भी पहुंच गए। प्रमोद की शादी एक साल पहले हई थी। प्रमोद की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी शांति का रो-रोकर बुरा हाल है।