Move to Jagran APP

चुनाव के फेर में फंस गया जन्‍म-मृत्‍यु का लेखाजोखा, मुरादाबाद के लोगों को उठानी पड़ी परेशानी

जनवरी में भी दिसंबर का बैकलाग के प्रमाण पत्र अधिक जारी किए गए। एक-एक महीने प्रमाण पत्रों का बैकलाग का कारण सफाई निरीक्षकों सफाई नायक की ओर से सत्यापन में देरी है। सत्यापन होने के बाद पेशी में देरी के कारण लोग परेशान हो रहे थे।

By Vivek BajpaiEdited By: Updated: Fri, 18 Feb 2022 09:30 AM (IST)
चुनाव के फेर में फंस गया जन्‍म-मृत्‍यु का लेखाजोखा, मुरादाबाद के लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
औसतन 30 जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन जमा होते हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। चुनाव ड्यूटी की व्यस्तता के चलते जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का काम सवा महीने तक धीमी गति से चला। जिससे इन दिनों नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र बनवाने वालों की भीड़ बढ़ गई है। हर महीने औसतन एक हजार जन्म प्रमाण पत्र बनते हैं। लेकिन चुनावी व्यस्तता के चलते जनवरी में आए आवेदन का सत्यापन में देरी के चलते दस दिन में जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पाए। अब यह प्रमाण पत्र तेजी से जारी किए जा रहे हैं। 17 फरवरी तक करीब 729 जन्म प्रमाण पत्र और 235 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए हैं। इनमें लगभग 90 फीसद प्रमाण पत्रों के आवेदन जनवरी में हुए थे। जनवरी की बात करें तो 2138 जन्म प्रमाण पत्र और 560 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी हुए थे। जनवरी में भी दिसंबर का बैकलाग के प्रमाण पत्र अधिक जारी किए गए। एक-एक महीने प्रमाण पत्रों का बैकलाग का कारण सफाई निरीक्षकों, सफाई नायक की ओर से सत्यापन में देरी है। सत्यापन होने के बाद पेशी में देरी के कारण लोग परेशान हो रहे थे। अब नगर वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने चार्ज संभाला है तो जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में तेजी आई है तो इन दिनों नगर निगम में प्रमाण पत्र लेने और नए आवेदन जमा करने वालों की भीड़ अधिक है।

औसतन रोजाना 30 जन्म प्रमाण और 15 मृत्यु प्रमाण पत्रों के आवेदन होते जमा: औसतन 30 जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए रोज आवेदन जमा होते हैं। वहीं मृत्यु के भी औसतन 15 आवेदन जमा होते हैं। आवेदन जमा होने के बाद भी 10 दिनों में प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत दूर नहीं हो रही है। इसको लेकर नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी पार्षदों ने मुद्दा उठाया था। जिसमें पार्षदों ने कहा था कि पार्षद के वार्ड में किसी के जन्म व मृत्यु होने को लेकर सत्यापन का पत्र जारी करते हैं, इसके बाद सफाई निरीक्षकों व सफाई नायकों की रिपोर्ट एक महीने तक भी नहीं लगती। पार्षद का पत्र लगने के बाद सफाई निरीक्षक व सफाई नायकों की रिपोर्ट समय से लगने पर अफसर ध्यान नहीं देते।

क्‍या बोले लोग: नगर निगम में प्रमाण पत्र बनवाने को काफी चक्कर लगाने पड़ते हैं। चुनाव के कारण पहले सत्यापन में देरी हुई। अब उम्मीद है कि प्रमाण पत्र जारी हो जाएगा।- मंगल

एक महीने पहले जन्म प्रमाण पत्र बनवाने दिया था। अब आकर आश्वास मिला है कि जल्दी ही प्रमाण पत्र मिल जाएगा। इस व्यवस्था में सुधार होना चाहिए।- दीपक

क्‍या बोले अधिकारी: मतदान बीत चुका है और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी की तैनाती हो गई है। अब पेशी में तेजी आएगी। जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए शीघ्र ही एकल विंडो का शुभारंभ किया जाएगा। जिसमें व्यवस्था में सुधार होगा।- अनिल कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त