Move to Jagran APP

भाजपा आपके घर आकर पूछेगी ये सवाल, मुस्लिमों के दरवाजे पर भी जाएंगे कार्यकर्ता; वोट बटोरने का 'मास्टरप्लान'

Lok Sabha Election भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ जिन लाभार्थियों ने लिया उनके घर भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता जाएंगे। भाजपा पार्षद अपने वार्ड के लाभार्थियों से संवाद करेंगे और पूछेंगे कि कौन-कौन सी योजना का लाभ मिला। यह लाभ किसने दिया और इससे क्या फायदा आपको हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपका क्या कहना है ?

By Tej Prakash Saini Edited By: Aysha Sheikh Updated: Tue, 05 Mar 2024 01:51 PM (IST)
Hero Image
भाजपा आपके घर आकर पूछेगी ये सवाल, मुस्लिमों के दरवाजे पर भी जाएंगे कार्यकर्ता; वोट बटोरने का 'मास्टरप्लान'
तेज प्रकाश सैनी, मुरादाबाद। लोकसभा चुनाव में प्रदेश व केंद्र की सरकार योजनाओं के बहाने लाभार्थियों के वोट बैंक को साधने में जुट गई है। शहर के सभी 70 वार्डों में भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता लाभार्थियों के घर जाएंगे और लाभार्थियों से संवाद करेंगे। यह लाभ किसकी सरकार ने दिया? पूछेंगे कि कौन-कौन से लाभ मिले और लाभ मिलने के बाद जीवन में क्या परिवर्तन आया?

सभी पार्षदों को अपने वार्ड के अलावा भाजपा के दस मंडलों में लाभार्थियों के घर-घर जाएंगे। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी को भाजपा की सरकार में योजनाओं का लाभ मिला है। जिससे इन लाभार्थियों से मिलकर भाजपा मोदी की गारंटी का एहसास कराएगी। ताकि लोकसभा चुनाव में लाभार्थियों को मोदी की गारंटी का एहसास हो और उसका लाभ भाजपा को मिले।

भाजपा सरकार की योजनाओं का लाभ जिन लाभार्थियों ने लिया, उनके घर भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता जाएंगे। भाजपा पार्षद अपने वार्ड के लाभार्थियों से संवाद करेंगे और पूछेंगे कि कौन-कौन सी योजना का लाभ मिला। यह लाभ किसने दिया और इससे क्या फायदा आपको हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपका क्या कहना है?

केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री स्व निधि योजना, अटल पेंशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, गांव में बिजली, स्वच्छता और शौचालय समेत कई योजनाओं का लाभ मध्यम व गरीब परिवारों को मिला है। इन्हीं योजनाओं के सहारे पार्षद अपने वार्डों व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मंडल स्तर पर लाभार्थियों के वोट को साधने में जुटे हुए हैं।

दस मंडलों में मुस्लिम लाभार्थियों से भी मिलेंगे पार्षद

महानगर में भाजपा के दस मंडल हैं। भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता मुस्लिम लाभार्थियों के घर भी जाएंगी। भाजपा के 42 पार्षद हैं। इनको मुहल्ले भी आवंटित किए गए हैं। हिंदू और मुस्लिम सभी मुहल्लों में जाएंगे। मुस्लिम लाभार्थियों के मन को भी टटोलेंगे। लाभार्थियों की सूची प्रदेश के भाजपा कार्यालय से तीन दिन पहले मिल चुकी है। आचार संहिता लगने तक यह भाजपा पार्षद लाभार्थियों से मिलेंगे। राष्ट्रीय, प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल व बूथ स्तर पर लाभार्थियों से मिलने का कार्यक्रम तय किया गया है।

भारत सरकार की ओर से लाभार्थी संपर्क अभियान चल रहा है। इसी के तहत भाजपा पार्षद व कार्यकर्ता लाभार्थी के घर जा रहे हैं और उनके अनुभव साझा कर रहे हैं। लाभार्थी के अनुभवों को एक परफार्मा में भरकर सरल एप पर अपलोड किया जा रहा है। इस एप पर लाभार्थी का फोटो खींचकर भी भेजा जा रहा है। -  संजय शर्मा, महानगर अध्यक्ष, भाजपा

सभी पार्षद अपने-अपने वार्ड में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर लाभार्थियों से संवाद करने में जुट गए हैं। हिंदू्, मुस्लिम समेत हर धर्म के लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार का लाभ मिला है। सभी से संवाद होगा होगा। याेजना का लाभ मिलने के बाद कैसा महसूस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के बारे में क्या कहना है। इसको लेकर संवाद करेंगे। -  डा. गौरव श्रीवास्तव एड., भाजपा पार्षद एवं कार्यकारिणी उपाध्यक्ष

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।