Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: शादी के तीन महीने बाद ही दहेज के लिए विवाह‍िता की हत्‍या, पिता बोले- जमीन बेचकर बेटी को किया था विदा

उत्‍तर प्रदेश के मुरादाबाद के डिलारी में एक विवाहिता की दहेज के लिए हत्या कर दी गई। ससुराल वाले चार पहिया वाहन की मांग कर रहे थे जिसका विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया गया। 21 सितंबर की रात को उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Wed, 25 Sep 2024 04:44 PM (IST)
Hero Image
तीन माह पहले नाजरा का हुआ था निकाह। जागरण

 जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। डिलारी में 21 सितंबर को विवाहिता की दहेज की खातिर मौत के घाट उतार दिया गया। रामपुर टांडा के लांबाखेड़ा के मुजफ्फर अली ने 22 वर्षीय बेटी नाजरा का निकाह तीन माह पूर्व डिलारी के तुमड़िया के कासिम अली से कराया था। शादी के बाद से चार पहिया वाहन की मांग शुरू कर दी गई थी।

नाजरा ने ससुराल पक्ष की इस बात का विरोध किया तो सभी ने उसका बात-बात पर उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसका पति कासिम, जेठ सालिम, जेठानी शबीना, ननद शहाना लगातार ताने देने लगे। 21 सितंबर की रात 10:30 बजे पिता मुजफ्फर को खबर मिली की उनकी बेटी की मौत हो गई है।

खबर सुनते ही स्वजन बेटी की ससुराल पहुंचे। उसका शव चारपाई पर पड़ा था। विवाहिता की मौत की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। पोस्टमार्टम में फांसी की बात सामने आई। आरोप है कि इन चारों ने ही बेटी को फांसी लगाकर मौत के घाट उतारा है।

इसे भी पढ़ें-यूपी में बिजली बिल बकायेदारों पर हो रही कार्रवाई, बनारस में हुई लाखों रुपये की वसूली

पिता के अनुसार दहेज की मांग पूरी नहीं होने की वजह से उनकी बेटी को मारा गया है। पहले गला दबाकर मौत के घाट उतारा गया। इसके बाद फंदे पर लटका दिया गया। पुलिस ने आरोपित पति कासिम अली को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं ससुराल पक्ष के अन्य आरोपित को भी गिरफ्तार करने पर जोर दिया जा रहा है। यह पांचवें नंबर की बेटी थी। उसकी शादी के लिए जमीन बेचकर 15 लाख रुपये खर्च किये गए थे।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर वासियों को दशहरा तक मिल जाएगा एक और बाईपास फोरलेन