Move to Jagran APP

Moradabad News : मुरादाबाद जिले में एक सितंबर से जमीन खरीदना होगा महंगा, जिला प्रशासन ने लिया फैसला

Moradabad News in Hindi जिला प्रशासन एक सितंबर से नए सर्किल रेट जारी कर रहा है। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में बैठक के बाद सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों की लिस्ट जारी की गई। सर्किल रेट में वृद्धि भूमि की मांग के अनुरूप की गई है। जहां भूमि की मांग की अधिक वहां वृद्धि दर भी अधिक है।

By Tarun Parashar Edited By: Mohammed Ammar Updated: Thu, 15 Aug 2024 09:53 PM (IST)
Hero Image
जमीन दरों में वृद्धि अलग-अलग क्षेत्र में भिन्न-भिन्न है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। जिला प्रशासन ने नए सर्किल रेट जारी करने के लिए तैयारी पूरी कर ली है। सर्किल रेट की प्रस्तावित सूची जारी कर दी गई। नई दरें एक सितंबर से लागू होंगी। नई सूची पर 24 अगस्त तक आपत्तियां मांगी गई हैं। इस बार रेट पिछली बार की तुलना में अधिक वृद्धि की जा रही है। पिछली बार 10 से 15 प्रतिशत तक वृद्धि हुई थी। जो इस बार बढ़ाकर 18 से 25 प्रतिशत तक रहेगी। हालांकि दरों में वृद्धि अलग-अलग क्षेत्र में भिन्न-भिन्न है।

जिला प्रशासन सर्किल रेट के लिए पिछले लगभग एक महीने से तैयारी कर रहा था। इसके लिए सभी जिलाधिकारियों से प्रस्ताव मांगे गए थे। प्रस्ताव के अनुसार सभी दरों को संकलित किया गया। इसमें वृद्धि लगभग 18 से 25 प्रतिशत तक तक आ रही थी। एक सितंबर से भूमि खरीदने के लिए अधिक मूल्य चुकाने के लिए तैयार हो जाइए। भूमि के साथ ही स्टांप भी अधिक लगेंगे।

जिला प्रशासन एक सितंबर से नए सर्किल रेट जारी कर रहा है। जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में बैठक के बाद सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों की लिस्ट जारी की गई। सर्किल रेट में वृद्धि भूमि की मांग के अनुरूप की गई है। जहां भूमि की मांग की अधिक वहां वृद्धि दर भी अधिक है। जिन पुराने क्षेत्रों में भूमि क्रय-विक्रय की स्थिति सामान्य रहती है, वहां बाजार मूल्य के अनुरूप वृद्धि प्रस्तावित की गई है।

जिलाधिकारी सामान्य भूमि वाणिज्यिक क्षेत्र पुरानी दरें प्रस्तावित पुरानी दर प्रस्तावित गुरहट्टी चौराहा से अमरोहा गेट तक 104000 123000 2,46,000 2,90,000 अमरोहा गेट से मंडी चौक तक 104000 123000 2,46,000 2,90,000 मंडी चौक से पान दरीबा तक 104000 123000 2,00,000 2,36,000 कोतवाली से कटरानाज अमरोहा गेट तक 98000 112000 2,62,000 2,99,000 गुरहट्टी से पीली कोठी तक 1,06,000 1,25,000 2,12,000 2,50,000 पीली कोठी से मधुबनी तक 97000 1,14,000 1,96,000 231000 मधुबनी से विवेकानंद तक 97000 1,14,000 1,96,000 231000 रामगंगा विहार प्रथम, द्वितीय, आशियाना 92000 1,09,000 1,90,000 224000 मधुबनी से अगवानपुर फ्लाइओवर तक 53000 63000 1,04,000 2,23,000 लोकोशेड पुल से चौ. चरण सिंह चौक तक 86,000 1,01,000 1,74,000 2,05,000 प्रभात मार्केट से कपूर कंपनी, फव्वारा चौक 1,04,000 1,23,000 2,00,000 2,36,000 अगवानपुर 37,000 44,000 1,04,000 1,23,000 सभी दरें प्रति वर्ग मीटर के अनुसार हैं।

नई प्रस्तावित दरें जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद जारी कर दी गई हैं। इस पर 15 से 24 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद कोई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।

अनिल कुमार सिंह, एआइजी स्टांप

यह भी पढ़ें : झाड़ियों में से आ रही थी अजीब सी आवाजें, जब लोगों ने देखा तो नजारा देख उड़ गए होश- 15 फिट लंबे कोबरा ने किया था शिकार

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।