Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आज मुरादाबाद में आएंगे सीएम योगी, एक घंटा 35 म‍िनट तक रहेंगे, जान‍िए म‍िनट-टू-म‍िनट कार्यक्रम

Moradabad CM Yogi Mass marriage ज‍िले में आज श्रम व‍िभाग की ओर सामूह‍िक व‍िवाह समारोह का आयोजन क‍िया जा रहा है। इसमें श्रमिकों की 2600 बेटियों की शादी कराई जाएगी। इस कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ भी शाम‍िल होंगे।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Mon, 15 Feb 2021 06:47 AM (IST)
Hero Image
सरकार की तरफ से 25 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। श्रम विभाग सोमवार को मुरादाबाद मंडल के निर्माण श्रमिकों की 2600 बेटियों की सामूहिक शादी कराएगा। इसमें सभी धर्मों के श्रमिकों की बेटियां शामिल हैं। सामूहिक शादी समारोह के लिए भव्य पंडाल बनाए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए आएंगे। सीएम के अलावा और भी कई मंत्री और विधायक इस आयोजन के गवाह बनेंगे। घराती और बराती सभी सरकारी मेहमान होंगे। सरकार की तरफ से 25 हजार लोगों के खाने की व्यवस्था की गई है।

सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार फेस-दो में निर्माण श्रमिकों की बेटियों की सामूहिक शादी के लिए व्यवस्थाएं की गईं हैं। पिछले पांच दिन से टेंट लगाने का काम चल रहा है। पांच बड़े पंडाल बनाए गए हैं। इनमें दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार के लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। जिन बेटियों की शादियां हो रहींं हैं, वे सभी धर्मों के निर्माण श्रमिकों की पुत्रियां हैं। ल‍िहाजा पंडित के अलावा मौलाना और अन्य धर्मों के वैवाहिक कार्यक्रम कराने वाले धर्मगुरुओं को भी बुलाया गया है। सुबह 10 बजे से पहले ही कार्यक्रम की शुरुआत हो जाएगी। मंच के बाईं तरफ वीआइपी के बैठने के लिए व्यवस्था की गई है। इसके लिए पास जारी होंगे। श्रमिकों की बेटियों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12:55 बजे मुरादाबाद पहुंच जाएंगे। उनकी सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। मंच के पास में ही सेफ हाउस बनाया गया है। वीआइपी के लिए खाने का अलग से इंतजाम रहेगा। डीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि श्रमिकों की बेटियों की सामूहिक शादियों के लिए इंतजाम कर लिए गए हैं। किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी। नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मुख्यमंत्री आ रहे हैं। इसके अलावा अन्य मंत्री, सांसद और विधायक भी कार्यक्रम में रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक घंटा 35 मिनट तक मुरादाबाद में रहेंगे। सीएम का सरकारी कार्यक्रम जारी हो चुका है।

समय आना-जाना

स्थान 11:20 बजे प्रस्थान 5 कालीदास मार्ग, लखनऊ

11:25 बजे आगमन हेलीपैड-लॉ मार्टीनियर कॉलेज, लखनऊ

11:30 बजे प्रस्थान हेलीपैड-लॉ मार्टीनियर कॉलेज, लखनऊ

12:55 बजे आगमन हेलीपैड सर्किट हाउस, मुरादाबाद

1:00 बजे आगमन कार्यक्रम स्थल, बुद्धि विहार, मुरादाबाद

एक घंटा सामूहिक शादी समारोह में रहेंगे सीएम

सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर एक बजे से लेकर दो बजे तक निर्माण श्रमिकों की बेटियों के सामूहिक शादी समारोह में रहकर उन्हें आशीर्वाद देंगे। इस दौरान वह 25 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

आधा घंटा जनप्रतिनिधियों से करेंगे बात

मुख्यमंत्री को दोपहर दो बजे से ढाई बजे तक पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे। इस दौरान पार्टी की गतिविधियों, पंचायत चुनाव के अलावा कृषि कानून के विरोध में चल रहे आंदोलन के संबंध में बात कर सकते हैं। इसके बाद 2:40 बजे मुख्य सर्किट हाउस स्थित हेलीपैड पर पहुंचकर लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें 

Mass marriage in Moradabad : वर और वधू के पर‍िवार को मिलेंगे लजीज व्यंजन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी लेंगे सैंपल