Move to Jagran APP

'कांग्रेस बब्बर शेर तो भाजपा और संघ भगोड़ों की पार्टी' अजय राय का बयान, कहा- वह उनकी मुखबिरी करते रहे...

यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि प्रदेश में पुलिस कस्टडी में एक ब्राह्मण जाति के युवक की हत्या कर दी गई। जिलाधिकारी के कैंपस में एक महिला का शव मिला। हैरानी इस बात की है कि जो पूरे जिले का संचालन करता है उसके घर के पास शव मिल रहा है। बहराइच में षड़यंत्र के तहत दंगा कराया गया।

By Mohsin Pasha Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 28 Oct 2024 04:17 PM (IST)
Hero Image
हम लड़ते रहेंगे और प्रदेश से जंगल राज को खत्म करेंगे : अजय राय
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। कांग्रेस प्रदेश अजय राय ने कहा कि कांग्रेस बहादुरों और बब्बर शेरों की पार्टी है। जिसके नेताओं ने देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानी दी है। अपने परिवार के लोगों की कुर्बानी दी है।

भाजपा और संघ की तरह भगोड़ों की पार्टी नहीं है। वह उनकी मुखबिरी करते रहे। जरूरत पड़ने पर उनके सामने दंडवत किया। कांग्रेस गांधी और नेहरू की पार्टी है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने देश के लिए कुर्बानी देने का काम किया है। हम लड़ते रहेंगे और प्रदेश से जंगल राज को खत्म करेंगे।

बंटोगे तो कटोगे वाले बयान पर जताया एतराज

सोमवार को गंज गुरहट्टी स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बंटोगे तो कटोगे नारा इसलिए दे रहे हैं कि अब भाजपा को वोट नहीं मिल रहे हैं। हिंदुस्तान के लोग मुट्ठी बांधकर एक साथ खड़े हैं। कहीं कोई नहीं बंटेगा। सभी जाति धर्मों के लोग कांग्रेस के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगल राज चल रहा है।

कांग्रेस के संभल के जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के खिलाफ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी व पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव वालियान के दबाव में कार्रवाई हो रही है। उन्हें फर्जी मुकदमा लिखकर पुलिस ने जेल भेज दिया। जिन आरोपों को कोर्ट ने खारिज कर दिया था। पुलिस ने ऐसे मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ एक फर्जी मुकदमा और दर्ज किया है। कांग्रेसियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

प्रदेश में अपराध सरकार के इशारे पर हो रहा है : राय 

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में पुलिस कस्टडी में एक ब्राह्मण जाति के युवक की हत्या कर दी गई। जिलाधिकारी के कैंपस में एक महिला का शव मिला। हैरानी इस बात की है कि जो पूरे जिले का संचालन करता है, उसके घर के पास शव मिल रहा है। बहराइच में षड़यंत्र के तहत दंगा कराया गया। भाजपा के एक विधायक के लोग स्टिंग आपरेशन में यह बात कह भी रहे हैं। महिला पुलिस की वर्दी में सुरक्षित नहीं है। करवा चौथ पर महिला पुलिस कर्मी घर अपने घर आ रही थी। उसका शोषण कर लिया। सब सरकार के इशारे पर हो रहा है।

उन्होंने जातीय जनगणना कराने की बात कही। कहा कि इससे यह पता लगेगा कि कौन कितना है। कहा कि भाजपा सरकार मंत्री संजय निषाद पर रुपये लेकर टिकट देने का गंभीर आरोप लगा है। लारेंस गिरोह जेल से सांसद को धमकी दे रहा है। यह भी सरकार की नाकामी है। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।