Move to Jagran APP

CM Yogi in Moradabad : दिल्ली रोड से विवाह स्थल तक निगम ने चलाया सफाई अभियान, सफाई कर्मचारी तैनात

CM Yogi in Moradabad बुद्धि विहार फेस-दो में सामूहिक विवाह समरोहा में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन लेकर नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया। दिल्ली रोड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सफाई चूना व पानी का छिड़काव कराया गया।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Mon, 15 Feb 2021 12:02 PM (IST)
CM Yogi in Moradabad : दिल्ली रोड से विवाह स्थल तक निगम ने चलाया सफाई अभियान, सफाई कर्मचारी तैनात
पुल के बनने से जाम से गतिरोध खत्म हो गया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। बुद्धि विहार फेस-दो में सामूहिक विवाह समरोहा में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन लेकर नगर निगम ने सफाई अभियान चलाया। दिल्ली रोड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सफाई, चूना व पानी का छिड़काव कराया गया। तीन दिनों से नगर नगम के सौ से ज्यादा कर्मचारी सफाई व्यवस्था में जुटे रहे। महापौर विनोद अग्रवाल ने सफाई व्यवस्था के अलावा कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।

नगर आयुक्त संजय चौहान, सहायक नगर आयुक्त गंभीर सिंह, गोदाम प्रभारी सुनील सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक दिलशाद हसन, जेड एसओ महेश वर्मा, हिमांशु भारद्वाज भी सफाई, पेयजल की व्यवस्था को लेकर डटे रहे। महापौर ने बताया कि पानी, मोबाइल शौचालय, सफाई, चूना सभी व्यवस्थाएं कराई गई हैं। आज भी सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

लोकोशेड पुल का भी करेंगे उदघाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 36 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए लोकोशेड पुल का भी उद्घाटन करेंगे। इस पुल के बनने से जाम से गतिरोध खत्म हो गया है। नगर निगम ने इस पुल के निर्माण में करीब 16 करोड़ रुपये अवस्थापना निधि से दिए थे। महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया क‍ि लोकोशेड पुल नगर निगम के प्रयासों से बनकर तैयार हुआ है। यह नगर निगम की सबसे बड़ी उपलब्धि है।

नगर निगम ने बनवाई विवाह स्थल तक सड़क

नगर निगम ने आवास विकास द्वारा सड़क हस्तांतरित नहीं होने के बाद भी सड़क बनवाई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विवाह स्थल में आगमन को लेकर हॉटमिक्स सड़क बनवाई। महापौर ने बताया कि दिल्ली रोड से कार्यक्रम स्थल तक सड़क बनाई है।

यह भी पढ़ें 

आज मुरादाबाद में आएंगे सीएम योगी, एक घंटा 35 म‍िनट तक रहेंगे, जान‍िए म‍िनट-टू-म‍िनट कार्यक्रम

CM Yogi in Moradabad : जमीन से लेकर आकाश तक रहेगा पुलिस का पहरा, 1200 पुलिस कर्मियों की तैनाती

CM Yogi in Moradabad : विदेशी फूलों से हुई शादी के भव्य पंडाल की सजावट, गाजीपुर से मंगाए गए थे फूल

CM Yogi in Moradabad : दिल्ली रोड पर वाहनों की नो एंट्री, यातायात व‍िभाग ने क‍िया रूट डायवर्जन, देखें क‍िस रास्‍ते से गुजर सकेंगे वाहन