Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dhanteras 2022 पर 27 साल बाद बन रहा खास योग, इस बार दो दिन मनेगा त्योहार, राशि अनुसार जानें क्या खरीदें

Dhanteras 2022 धनतेरस 2022 में अब बस एक दिन ही शेष रह गया है। इस बार धनतेरस पर खास योग बन रहा है। 27 साल बाद बन रहे इस शुभ योग के कारण त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। यानी 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन खरीदारी कर सकेंगे।

By Samanvay PandeyEdited By: Updated: Fri, 21 Oct 2022 11:36 AM (IST)
Hero Image
Dhanteras 2022 : 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन लोग धनतेरस की खरीदारी कर सकेंगे।

Dhanteras 2022 : धनतेरस 2022 में अब बस एक दिन ही शेष रह गया है। इस बार धनतेरस पर खास योग बन रहा है। 27 साल बाद बन रहे इस शुभ योग के कारण त्योहार दो दिन मनाया जाएगा। यानी 22 और 23 अक्टूबर दोनों दिन लोग धनतेरस की खरीदारी कर सकेंगे।

धन की कभी कमी नहीं होगी

धर्म शास्त्र में बताया गया है की यदि धनतेरस पर अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करेंगे तो घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी। धनतेरस दीपावली के उत्सव का एक मुख्य पर्व माना जाता है। इस पर्व के दिन भगवान धनवंतरी, माता लक्ष्मी, कुबेर देवता, गणेश जी आदि देवी-देवताओं की पूजा अर्चना का विधान है।

धनिया-झाड़ू जरूर खरीदें

इसके साथ ही इस दिन शुभ अवसर पर खरीदारी करना बहुत ही शुभकारी माना जाता है। इस दिन धनिया और झाड़ू अवश्य खरीदना चाहिए। धर्म शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, कपड़े व अन्य कुछ सामान खरीदने से जीवन में इन चीजों की वृद्धि होती है। इसके साथ ही धन के देवता कुबेर और माता लक्ष्मी की अति कृपा बरसती है।

राशिनुसार खरीदें सामग्री

इस दिन यदि आप अपनी राशि के अनुसार हम चीज़ो की खरीदारी करते हैं तो घर परिवार में सुख समृद्धि का आगमन हो सकता है और घर में धन धन्य की प्राप्ति के योग भी बढ़ेंगे। ज्योतिषाचार्य पं ऋषिकेश शुक्ल ने बताया की अपनी राशि के अनुसार धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए।

मेष - इस राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी की कोई वस्तु, बर्तन या गहने खरीदें। ऐसा करने से धन लाभ मिलेगा और सुख समृद्धि की वृद्धि का योग बनेंगे।

वृष- राशि के जातक धनतेरस पर चांदी के बर्तन खरीदें। इससे उन्हें विशेष लाभ मिलेगा मान्यता है कि चांदी खरीदने से धन के देवता कुबेर प्रसन्न होते हैं।

मिथुन- राशि के जातक धनतेरस के दिन सोने की वस्तुएं खरीदेंगे तो उन्हें लाभ होगा। इसके अलावा हरे रंग की कोई घरेलू वस्तु अथवा वस्त्र भी खरीद सकते हैं।

कर्क- इस राशि के जातक धनतेरस के दिन चांदी का श्री यंत्र खरीदें, इससे घर परिवार में सुख समृद्धि का आगमन होगा और धन्वंतरी जी की कृपा बनी रहेगी।

सिंह- राशि के जातक धनतेरस पर सोना खरीदें अथवा सोने की बनी वस्तु खरीदें तो आपके लिए बहुत शुभकारी होगा। कोई धार्मिक किताब भी खरीद सकते हैं। 

कन्या- राशि के जातक धनतेरस के दिन हाथी दांत से बनी चीज़े खरीदें। इससे आपके घर में कभी भी अन्न और धन की कमी नहीं होगी। 

तुला- राशि के जातक इस वर्ष धनतेरस पर सौंदर्य प्रसाधन से संबंधित कुछ चीजें खरीद सकते हैं। इसके आलावा चांदी के सिक्के भी खरीद सकते हैं। ये भी बहुत शुभकारी माना जाता है।

वृश्चिक- राशि के जातक इस धनतेरस पर सोने के गहने और सिक्के या तांबे के बर्तन खरीदें। अथवा आप पीतल की कोई चीज भी खरीद सकती हैं। इससे घर परिवार में धन वृद्धि होगी।

धनु- इस राशि के जातक के लिए धनतेरस के दिन चांदी के बर्तन और वाहन खरीदना शुभ रहेगा। धनु राशि वालों के लिए चांदी बहुत शुभ मानी जाती है। इसलिए आप धनतेरस पर चांदी की कोई चीज जरूर खरीदें। ऐसा करने से आपके घर परिवार में सुख-समृद्धि आएगी।

मकर- इस राशि के जातक धनतेरस के दिन वाहन और सजावट का सामान खरीदें। आपके लिए स्टील के बर्तन भी खरीदना बेहद शुभकारी रहेगा। यदि आप वाहन खरीद रहे हैं तो धन का पेमेंट धनतेरस के दिन न करें।

कुम्भ- राशि का जातक धनतेरस के दिन चांदी और स्टील के बर्तन की खरीदारी करना शुभ होगा। इससे आप पर कुबेर देव की असीम कृपा बनी रहेगी।

मीन- राशि के जातक को धनतेरस पर चांदी के बर्तन या गहनें अथवा सफेद धातु खरीदना शुभ रहेगा। देवता कुबेर की असीम कृपा हमेशा बनी रहेगी।

धनतेरस पर ये कभी न खरीदें

ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल के अनुसार यदि आप अपनी राशि के अनुसार धनतेरस के दिन खरीदारी करेंगे तो आपके घर में सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी तथा सुख शांति समृद्धि खुशहाली बनी रहेगी। इस बार धनतेरस दो दिन है, जिनमें से एक दिन शनिवार का है। इसलिए शनिवार को धनतेरस की खरीदारी करने वाले लोहे का कोई सामान न खरीदें। इससे नुकसान होगा।

Disclaimer : इस लेख में निहित जानकारी/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें