Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moradabad: 'साहब, गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता है मेरा पति', एक्सपोर्टर ने पत्नी को दिया तीन तलाक

Moradabad Latest News In Hindi पीड़िता का आरोप है कि ससुर और जेठ पीड़िता पर गलत नजर रखते थे। सोची समझी साजिश के तहत पीड़िता को प्रताड़ित किया गया ताकि वह परेशान होकर अपने मायके चली जाए या आत्महत्या कर ले। परेशान होकर वह अपने मायके चली गई थी। पीड़िता के बच्चे को भी आरोपितों ने घर में छिपा रखा है।

By Mohsin Pasha Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sat, 18 May 2024 12:41 PM (IST)
Hero Image
Moradabad News: दूसरी शादी का विरोध करने पर निर्यातक ने पत्नी को बोला तीन तलाक

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद।  नागफनी थाना क्षेत्र में निर्यातक ने दूसरी शादी का विरोध करने पर पत्नी को तीन तलाक देकर नाता तोड़ लिया। पीड़ित महिला ने इस मामले में पति समेत ससुराल के आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

थाना नागफनी क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी मुगलपुरा थाना क्षेत्र के लालबाग निवासी निर्यातक के साथ नौ अक्टूबर 2013 को हुई थी। उसका एक बेटा भी है। शादी में मिले दहेज से पति, ससुर, सास, जेठ, जेठानी, ननद लग्जरी कार और एसी के लिए प्रताड़ित करते रहे।

शादी से पहले थे दूसरी लड़की से संबंध

शादी से पहले पति का किसी दूरी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग था। वह मेरे सामने ही अपनी प्रेमिका से फोन पर बात करता था। मुझे चाय में नशीली गोली देकर प्रेमिका घर लाता। इसके बाद निर्यातक प्रेमिका को घर में ले आया और पत्नी के साथ ही उसे भी रखा।

ये भी पढ़ेंः Ganga Expressway: दिसम्बर में शुरू हो जाएगा 594 KM वाला गंगा एक्सप्रेस-वे, बदायूं में नेशनल हाईवे और रामगंगा पर पुल तैयार

पीड़ित महिला ने बताया कि 31 अक्टूबर 2023 को करीब तीन बजे रास्ते में पति मिल गया। आरोप है कि पति ने महिला को तीन तलाक देकर संबंध खत्म कर दिए। एक नवंबर 2023 की सुबह दस बजे पति मेरे मायके पहुंचा और माफी मांगने लगा और अपने घर ले जाने लगा। पीड़िता ने आरोपित के साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपित महिला और उसके मायके वालों को जान से मरवाने की धमकी दे रहा है।

ये भी पढ़ेंः हादसे में घायल बुजुर्ग को डॉक्टर ने मृत घोषित किया, पोस्टमार्टम की तैयारी कर रहे थे तभी दारोगा ने देखा ऐसा कि खुश हो गए सभी

सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत आठ के खिलाफ तीन तलाक, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और छेड़खानी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें