Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुरादाबाद में कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा-बजट से हर वर्ग को म‍िलेगा लाभ

भाजपा कार्यालय पर बजट संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह भी शाम‍िल हुए। उन्‍होंने कहा क‍ि बजट में वैक्सीन के लिए प्रावधान किया गया है। इसमें अतिरिक्त कर नहीं लगाया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Sun, 14 Feb 2021 09:28 AM (IST)
Hero Image
बजट में वैक्सीन के लिए प्रावधान किया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। भाजपा कार्यालय पर बजट संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कैबिनेट मंत्री एवं प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने मुख्य वक्ता के तौर पर केंद्रीय बजट पर अपने विचार रखे।

महानगर प्रभारी वाईपी सिंह ने कहा क‍ि आत्मनिर्भर भारत की दृष्टि को रेखांकित करते हुए 2021-22 का बजट सर्व समावेशी, सर्व स्पर्शी, इज ऑफ लिविंग की बुनियाद रखने वाला है। प्रभारी मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा की कि जब बनारस को आध्यात्मिक नगरी कहा जा सकता है तो मुरादाबाद जिले को अर्थ की नगरी कह सकते हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय के बताए मार्ग पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वित्त के खिलाफ लड़ाई जीतने की तरफ अंतिम चरण में हैं। बजट में वैक्सीन के लिए प्रावधान किया है। इसमें अतिरिक्त कर नहीं लगाया। देश के किसानों को सुलभ ऋण उपलब्ध हो इसके लिए सरकार ने पिछली बार की तुलना बढ़ोतरी करते हुए 16.5 लाख करोड़ का बजट प्रावधान किया है। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान और संचालन महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा ने किया। बैठक में महापौर विनोद अग्रवाल, विधायक कांठ राजेश कुमार चुन्नू, खादी ग्रामोद्योग के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, महेंद्र गुप्ता, राजेंद्र अग्रवाल, राजन विश्नोई श्याम बिहारी शर्मा, कमल गुलाटी, कमल प्रजापति, हरज्ञान सिंह चंद्रपाल सैनी, दिनेश शीर्षवाल, नत्थू राम कश्यप, गजेंद्र चौधरी कार्यक्रम संयोजक नवदीप टंडन, संजय ढाका, राहुल सेठी, अभिषेक सिंह उर्फ निशू, अभिनय चौधरी, आचार्य नरेंद्र देव, चौधरी हुकुम सिंह, आकाश पाल, सिंपल चौहान, अर्पित चौहान, सरदार डिंपल सिंह अश्क, नरेंद्र सिंह, कपिल देव, दिनेश सिसोदिया, तुषार विश्वास आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 

Moradabad Today Horoscope : कन्या राश‍ि के लोग हासिल करेंगे सफलता, जान‍िए कैसा रहेगा आज का द‍िन

आटा चक्की में चादर ओढ़कर कर कर रहा था गेहूं की प‍िसाई, पट्टे में फंस गई गर्दन, मौत

Haridwar Kumbh Mela 2021 : कुंभ श्रद्धालुओं को एसएमएस से म‍िलेगी ट्रेनों की जानकारी, दो घंटे पहले पहुंचेगा रेलवे का मैसेज

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर