Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Railways : रेल यात्र‍ियों को बड़ी राहत, कल से चलेंगी तीन पैसेंजर ट्रेनें, जान‍िए कहां के ल‍िए क‍ितना होगा क‍िराया, क्‍या रहेगा समय

Moradabad Passenger Train Passenger Facility मुरादाबाद रेल मंडल के रेल यात्र‍ियों को कल से बड़ी राहत म‍िलने जा रही है। रेलवे ने यात्री सुविधाओं को देखते हुए तीन पैसेंजर ट्रेनें चलाने का फैसला क‍िया है। 82 स्टेशनों पर जनरल टिकट बुकिंग काउंटर खोल द‍िए गए हैं।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Sun, 21 Feb 2021 03:40 PM (IST)
Hero Image
मुरादाबाद स्टेशन पर पहली पैसेंजर ट्रेन 9:20 बजे पहुंचेगी।

मुरादाबाद, जेएनएन। सोमवार से मंडल में तीन पैसेंजर ट्रेनें चलने लगेंगी। बरेली-दिल्ली-चन्दौसी पैसेंजर ट्रेन के स्लीपर कोच में सफर करने पर दोगुना किराया देना पड़ेगा। मुरादाबाद स्टेशन पर 22 फरवरी को चार बुकिंग काउंटर खोले जाएंगे। सोमवार की सुबह मुरादाबाद स्टेशन पर पहली पैसेंजर ट्रेन 9:20 बजे पहुंचेगी।

कोरोना संक्रमण के बाद 22 मार्च 2020 से सभी ट्रेनों को संचालन बंद कर दिया गया था। 11 माह बाद 22 फरवरी से मुरादाबाद रेल मंडल में तीन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होगा। पैसेंजर ट्रेनों को मेल एक्सप्रेस के नाम से संचालित किया जाएगा, स्टाफ पैसेंजर की तरह रखे गए हैं। मंडल भर में 82 स्टेशनों पर जनरल टिकट बुकिंग काउंटर खोलने के लिए कंप्यूटर आदि लगाने के साथ ही कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। मुरादाबाद स्टेशन पर चार काउंटर खोले जाएंगे। मुरादाबाद रेल मंडल में पहले चरण में सहारनपुर-मुरादाबाद पैसेंजर, बरेली-चन्दौसी-मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर और शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर चलाई जाएगी। शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर मुरादाबाद नहीं आएगी, अन्य दोनों ट्रेनें मुरादाबाद आएंंगी। बरेली-चन्दौसी-मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर में पहले की तरह एक स्लीपर और चार जनरल कोच लगे होंगे। स्लीपर कोच में सफर के लिए आरक्षित टिकट लेना होगा। सहारनपुर-मुरादाबाद मेमू पैसेंजर ट्रेन में यात्रियों के लिए छह जनरल कोच और शाहजहांपुर-बालामऊ पैसेंजर में सात जनरल कोच लगाए जाएंगे। पैसेंजर ट्रेन को मेल एक्सप्रेस घोषित करने के साथ किराया भी मेल एक्सप्रेस का लिया जाएगा। बरेली-चन्दौसी-दिल्ली पैसेंजर के स्लीपर कोच में सफर करने वाले यात्रियों को बरेली से दिल्ली जाने के लिए 80 रुपये के स्थान पर 160 रुपये किराया देना पड़ेगा। पैसेंजर ट्रेन के जनरल बोगी का न्यूनतम किराया दस रुपये बढ़ाकर तीस रुपये कर दिया है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि सोमवार को पहली ट्रेन सहारनपुर से चलकर मुरादाबाद सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी और शाम 6:30 बजे सहारनपुर के लिए वापस जाएगी।

पैसेंजर ट्रेन में किराया की सूची (रुपये में)

कहां से कहां तक               पुराना किराया                   नया किराया

मुरादाबाद से अमरोहा         10,                                30

मुरादाबाद से गजरौला         15,                                35

मुरादाबाद से हापुड़              25,                                50

मुरादाबाद से गाजियाबाद      35,                               65

मुरादाबाद से दिल्ली             40,                                70

मुरादाबाद से नजीबाबाद       25,                                50

मुरादाबाद से चन्दौसी          10,                                30

ट्रेन आने-जाने का समय ॰

बरेली-चन्दौसी-मुरादाबाद-दिल्ली पैसेंजर मुरादाबाद से रात 11:25 बजे चलेगी।

दिल्ली-चन्दौसी-मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर मुरादाबाद से सुबह 4:45 बजे चलेगी।

सहारनपुर से मुरादाबाद पैसेंजर मुरादाबाद सुबह 9:20 बजे पहुंचेगी।

मुरादाबाद-सहारनपुर पैसेंजर मुरादाबाद से शाम 6:30 बजे चलेंगी।

शाहजहांपुर से बालामऊ से लिए सुबह 6:35 बजे चलेगी।

बालामऊ से शाहजहांपुर के लिए शाम 6:25 बजे चलेगी। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें