Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Railways : ट्रेनों के पुराने कोच होंगे आधुनिक, यात्री सुविधा में भी होगा सुधार, रेलवे ने शुरू क‍िया काम

रेलवे यात्र‍ियों को आधुन‍िक सुविधाएं मुहैया कराने के ल‍िए लगातार काम कर रहा है। इसके तहत अब ट्रेनों में आधुन‍िक कोच का न‍िर्माण क‍िया जाएगा। इसमें शौचालय सीट आदि सुविधाओं में सुधार होगा। इस योजना पर काम भी शुरू कर द‍िया गया है।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Thu, 18 Feb 2021 09:25 AM (IST)
Hero Image
आला हजरत एक्सप्रेस के कोचों को आधुनिक कोच में बदल दिया गया है।

मुरादाबाद, जेएनएन। रेल प्रशासन नए कोच के निर्माण में समय लगा रहा है। यात्रियों को पुराने कोच से मुक्ति दिलाने के लिए प्रोजेक्ट उत्कृष्ट शुरू किया है। पुराने कोच को सुधार कर यात्रियों को आधुनिक कोच की तरह सुविधा उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। उत्तर रेलवे के 640 कोचों को आधुनिक बनाया जाना है। हालांकि मुरादाबाद रेल मंडल एक आला हजरत एक्सप्रेस के कोचों को आधुनिक कोच में बदल दिया गया है।

अप्रचलित ट्रेनों को छोड़कर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के पुराने कोच को बदलने के लिए लगातार आधुनिक कोच का निर्माण कराया जा रहा है। धीरे-धीरे पुराने कोच के स्थान पर नए कोच लगाए जा रहे हैंं। अप्रचलित ट्रेनों के नए कोच लगाने में पांच साल का समय लग सकता है, इसलिए पुराने कोच को तत्काल सुधार कर उन्‍हें आधुनिक कोच बनाया जा रहा है। कोच के सुधार करने का काम मंडल रेल प्रशासन को सौंपा गया है। सुधार करने पर रेलवे ने चार सौ करोड़ रुपये बजट की व्यवस्था की है। पुराने कोच को आधुनिक बनाने के लिए दो साल का समय निर्धारित किया गया है। उत्तर रेलवे में 640 कोचों में सुधार किया जाना है।

ये होगा काम

आधुनिक कोच बनाने के लिए कोच का रंग बदल दिया जाएगा। कोच के अंदर की दीवार पर फूल पत्ती बनाए जाएंगे। शौचालय सीट आदि में सुधार किया जाएगा। यात्री सुविधा में सुधार किया जाएगा। मंडल रेल प्रशासन द्वारा चार ट्रेनों के कोच में सुधार किया जा रहा है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक नरेश सिंह ने बताया कि मंडल में आला हजरत एक्सप्रेस कोच को आधुनिक बनाया गया है। अन्य चार ट्रेनों के कोच को आधुनिक बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 

Corona vaccination in Moradabad : ज‍िले में 23 स्‍थानों पर 45 टीमें फ्रंट लाइन वर्कर्स को लगाएंगी टीका

Moradabad Today Horoscope : व्‍यापार‍ियों को लाभ म‍िलने की हैं संभावनाएं, जान‍िए क्‍या कहते हैं आपके स‍ितारे