Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Indian Railways : लखनऊ-मुरादाबाद के बीच आज और कल डीजल इंजन से चलेंगी ट्रेनें

रेलवे प्रशासन की ओर से शुक्रवार और शनिवार को रोजा सेक्शन में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 230 बजे तक और शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम 530 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Fri, 29 Jan 2021 09:53 AM (IST)
Hero Image
ट्रेनें व मालगाड़ी इलेक्ट्रिक इंजन के बजाय डीजल इंजन से चलाई जाएंगी।

मुरादाबाद। रोजा-सीतापुर रेल मार्ग पर दोहरीकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। बाधा रहित ट्रेन संचालन के लिए रोजा यार्ड का विस्तार किया जाना है।

रेलवे प्रशासन की ओर से शुक्रवार और शनिवार को रोजा सेक्शन में विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी। शुक्रवार को सुबह नौ बजे से दोपहर 2:30 बजे तक और शनिवार को सुबह नौ बजे से शाम 5:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान लखनऊ से रोजा के बीच चलने वाली हमसफर एक्सप्रेस व हिमगिरी एक्सप्रेस को इलेक्ट्रिक इंजन के बजाय डीजल इंजन से चलाया जाएगा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक गौरव दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार को रोजा यार्ड में विस्तार किया जाना है। दिन के समय लखनऊ व मुरादाबाद के बीच ट्रेनें व मालगाड़ी इलेक्ट्रिक इंजन के बजाय डीजल इंजन से चलाई जाएंगी।