Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Janmashtami 2021 : दूसरे दिन भी जय कन्हैया लाल की के जयकारों से गुंजायमान रहे मुरादाबाद के मंदिर

Janmashtami 2021 मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन भी भजन-कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का आनंद लिया। हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में मंदिर श्री बांके बिहारी गोपेश्वर महादेव में दूसरे दिन भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर भजन संध्या हुई।

By Samanvay PandeyEdited By: Updated: Wed, 01 Sep 2021 01:23 PM (IST)
Hero Image
राधा-कृष्ण की पोशाक में बच्चों ने खींचा सभी का ध्यान, देर रात तक कृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रमों की धूम।

मुरादाबाद, जेएनएन। Janmashtami 2021 : मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दूसरे दिन भी भजन-कीर्तन हुए। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का आनंद लिया। हरे कृष्ण सेवा न्यास समिति के तत्वावधान में ऊंचाकानी रोड निकट आरटीओ आफिस स्थित मंदिर श्री बांके बिहारी गोपेश्वर महादेव में दूसरे दिन भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर भजन संध्या हुई। पंडित गोपाल दत्त शर्मा ने विधि विधान से पूजा कराई।

कार्यक्रम में कथा व्यास व भजन गायक व्योम त्रिपाठी ने भजन सुनाकर भक्ति रस में सराबोर किया। व्योम त्रिपाठी ने राधे राधे जपो चले आएंगे बिहारी आयेंगे बिहारी, चले आयेंगे बिहारी...,नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की...आदि भजनों की प्रस्तुति से वातावरण को पूरी तरह से कृष्णमय बन गया। आरती के बाद भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।

ज्ञानेंद्र देव शर्मा, राजेश खंडेलवाल, श्याम सुंदर गौड़, अनुज मित्तल, रामरतन शर्मा, सुशील शर्मा, ओमेंद्र कुमार, संजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता, सुधाकर शर्मा, मीरा गुप्ता, मनुस्मृति, शशि अरोरा, भारती भटनागर, प्रदीप शर्मा, राकेश वर्मा, अशोक अरोड़ा, निमित्त जायसवाल, महेश शर्मा, सुबोध भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। दिल्ली रोड स्थित राधा-कृष्ण मंदिर, पुलिस लाइन मंदिर समेत कई मंदिरों में दर्शनों को लोगों की भीड़ रही।

स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा मंच ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सवः स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक युवा मंच ने मनाया कृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन कार्यक्रम हुए। मझरा लाकड़ी फाजलपुर के दक्षिणमुखी श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। नन्हे मुन्ने बच्चे राधा-कृष्ण के रूप इठलाए और नृत्य किए। शिरोक्षी, वंशिका, परी, मानवी, अनोखी, रिया, धन्यता, निवेदिता, नैंसी, मान्या, काव्या, भवि, सृष्टि, कृष्णा, वंश, सोनू, लक्ष्य, आरव, अभिमन्यु, श्रेष्ठ, अथर्व आदि रहे। मटकी फोड़ का बहुत ही सुंदर दृश्य युवा कार्यकर्ता अमन पंडित, मोहित शास्त्री एवं उनकी सहयोगी टीम रही। कार्यक्रम संयोजक अवनीश चौहान रहे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर