Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karwa Chauth 2022 पर मुरादाबाद में कितने बजे निकलेगा चांद, यहां देखें, ग्रहों की स्थिति बना रही बेहद शुभ योग

Karwa Chauth Moonrise Time करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखेंगी। करवा चौथ एक साथ कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस बार करवा चौथ व्रत के दिन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रही है।

By Tej Prakash SainiEdited By: Samanvay PandeyUpdated: Thu, 13 Oct 2022 08:06 AM (IST)
Hero Image
Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ व्रत के दिन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रही है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Karwa Chauth Moonrise Time : करवा चौथ का पर्व 13 अक्टूबर दिन गुरुवार को है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखेंगी। इस साल करवा चौथ के दिन एक साथ कई दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। इस बार करवा चौथ व्रत के दिन की शुरुआत सर्वार्थ सिद्धि योग से हो रही है।

ग्रहों की स्थिति बेहद शुभ

साथ ही इस दिन शुक्र और बुध के एक ही राशि कन्या में रहने से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है। बुध और सूर्य भी एक ही राशि में रहकर बुधादित्य योग बना रहे हैं। जबकि शनि स्वराशि मकर और गुरु स्वराशि मीन में रहेंगे। साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में रहेंगे। कुल मिलाकर ये सभी ग्रह मिलकर बेहद शुभ स्थितियां बना रहे हैं।

करवा चौथ पूजन का क्या है समय

कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 13 अक्टूबर को रात एक बजकर 59 मिनट पर शुरू होगी और 14 अक्टूबर को सुबह तीन बजकर आठ मिनट पर समाप्त होगी। उदय तिथि में पूजन का समय शाम छह बजकर एक मिनट से शाम सात बजकर 15 मिनट तक रहेगा।

चंद्रोदय का क्या है समय

13 अक्टूबर को चंद्रमा का उदय रात आठ बजकर 19 मिनट पर होगा। ब्रह्म मुहूर्त 4:41 से सुबह 5:31 तक रहेगा। अभिजित मुहूर्त सुबह 11:44 से 12:30 तक रहेगा। विजय मुहूर्त दोपहर 2:03 से 2:49 तक रहेगा। गोधूलि मुहूर्त शाम 5:42 से 06:06 तक रहेगा।

करीब डेढ़ घंटे रहेगा अमृत काल

अमृत काल शाम 4:08 से 5:50 तक रहेगा। पंडित केदार मुरारी ने बताया कि इस बार करवा चौथ का पर्व सर्वार्थ सिद्धि योग लेकर आ रहा है। चंद्रमा रात आठ बजकर 19 मिनट पर उदय होगा।

यह भी पढ़ें- साड़ी के रंग को लेकर टेंशन खत्म, राशि अनुसार देखें महिलाएं क्या पहनें

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें