Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Karwa Chauth 2022 पर साड़ी के रंग को लेकर टेंशन खत्म, राशि अनुसार देखें महिलाएं क्या पहनें

Karwa Chauth 2022 करवा चौथ महिलाएं पूरा सोलह श्रंगार करके पूजा अर्चना करती हैं। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए होने वाला यह व्रत इस बार 13 अक्टूबर को है। महिलाओं के सामने ये टेंशन रहती है कि इस दिन क्या पहनें किस रंग की साड़ी पहनें।

By Samanvay PandeyEdited By: Updated: Tue, 11 Oct 2022 04:09 PM (IST)
Hero Image
Karwa Chauth 2022 : टेंशन को कुछ हद तक ज्योतिषशास्त्र के जरिए दूर किया जा सकता है।

Karwa Chauth 2022 : करवा चौथ महिलाएं पूरा सोलह श्रंगार करके पूजा अर्चना करती हैं। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए होने वाला यह व्रत इस बार 13 अक्टूबर को है। व्रत करने वाली महिलाओं के सामने ये सबसे बड़ी टेंशन रहती है कि इस दिन क्या पहनें, किस रंग की साड़ी पहनें।

ज्योतिषशस्त्र के अनुसार जानें किस रंग की पहनें साड़ी

इस टेंशन को कुछ हद तक ज्योतिषशास्त्र के जरिए दूर किया जा सकता है। वैसे एक परंपरा ये भी है कि महिलाएं वही साड़ी या लहंगा पहनती हैं जो उन्होंने अपनी शादी के समय पहना था। कुछ महिलाएं हर करवा चौथ पर नए परिधान खरीदती हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित ऋषिकेश शुक्ल के अनुसार ज्योतिष में राशि के अनुसार साड़ी और खास रंग की चूड़ियां पहनें तो करवा माता बेहद प्रसन्न होती हैंं। 

राशि अनुसार साड़ी के रंग

  • मेष- महिलाएं लाल, गुलाबी या गोल्डन रंग की साड़ी पहनें। पति वस्त्र, परफ्यूम गिफ्ट दे सकते हैं।
  • वृषभ- महिलाएं लाल या पीले रंग की साड़ी पहनें। इसी रंग की चूड़ी पहनना भी शुभ रहेगा। पति लाल रंग की मिठाई, अंगूठी व तांबे की वस्तुएं गिफ्ट में दे सकते हैं। 
  • मिथुन- महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनें। इस राशि की महिलाओं के लिए हरा रंग शुभ माना जाता है। पति धार्मिक वस्तु, पीले रंग की मिठाई गिफ्ट में दे सकते हैं।
  • कर्क- महिलाएं लहरिया साड़ी पहनें। इसके साथ लाल चूड़ी की मैचिंग सही रहेगी। पति चांदी या मोती से संबंधित गिफ्ट दे सकते हैं। 
  • सिंह- महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहनें। साथ में नारंगी या लाल चूड़ी पहनें। पति गोल्डन कलर की साड़ी, घड़ी या तांबे का सामान गिफ्ट कर सकते हैं। 
  • कन्या- महिलाएं हरी साड़ी पहनें। साथ में चूड़ियां भी हरी रखें। पति सजावटी सामान गिफ्ट कर सकते हैं।
  • तुला- महिलाएं गुलाबी रंग की साड़ी पहनें। साथ में गोल्डन या सिल्वर रंग की चूड़ियां पहनें। पति गुलाबी रत्न गिफ्ट कर सकते हैं। 
  • वृश्चिक- महिलाएं मैरून या गोल्डन प्लेन साड़ी पहनें। चूड़ियां भी इसी रंग की रखें। पति लाल या पीले रंग का कोई तोहफा दे सकते हैं। 
  • धनु- महिलाएं पीले रंग की साड़ी पहनें। चूड़ियां भी पीली पहन सकती हैं। पति कोई भी पीली वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं।
  • मकर- महिलाएं कत्थई रंग की साड़ी पहनें। साथ में नीली चूड़ियां पहनें। पति मैरून रंग की चीजें गिफ्ट कर सकते हैं।
  • कुंभ- महिलाएं मैरून रंग की साड़ी पहनें। साथ में नीली या गोल्डन चूड़ी रख सकती हैं। पति पीले वस्त्र या आभूषण गिफ्ट कर सकते हैं।
  • मीन- महिलाएं नीले रंग की साड़ी पहनें। साथ ही पीले या नीले रंग की चूड़ियों से श्रंगार करें। पति पीले रंग के गिफ्ट दे सकते हैं।

डिसक्लेमर : इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें