Move to Jagran APP

Kisan Andolan : किसान फिर से आंदोलन करने की तैयारी में, गन्ने का बकाया भुगतान नहीं मिलने से हैं परेशान

Kisan Andolan उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की चीनी द्वारा किसानों का गन्ना के बकाया भुगतान न देने पर जल्द ही भारतीय किसान यूनियन द्वारा सभी चीनी मिलों पर आंदोलन किया जाएगा। रणधीर सिंह ने बताया कि मिलों द्वारा भुगतान न देने में बड़ी जिम्मेदारी जिलाधिकारी की है।

By Samanvay PandeyEdited By: Updated: Thu, 07 Apr 2022 01:34 PM (IST)
Hero Image
Kisan Andolan : भुगतान न देकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।

मुरादाबाद, जेएनएन। Kisan Andolan : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले की चीनी द्वारा किसानों का गन्ना के बकाया भुगतान न देने पर जल्द ही भारतीय किसान यूनियन द्वारा सभी चीनी मिलों पर आंदोलन किया जाएगा। भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि चीनी मिलों द्वारा बकाया भुगतान न देने में सबसे बड़ी जिम्मेदारी जिलाधिकारी की है। आरोप है कि जिला गन्ना अधिकारी किसानों का भुगतान दिलाने के लिए जिले की किसी भी चीनी मिल से बात नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण द्वारा भुगतान न देकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उनका कहना है कि अगर जल्द ही चीनी मिलों ने किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

प्रदर्शनी में झलकी राजस्थान की सभ्यता : बुधवार को दयानंद आर्य कन्या डिग्री कालेज में बीएड विभाग की ओर से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ प्राचार्य डा. जौली गर्ग ने किया। इसमें छात्राओं ने दो अलग-अलग ग्रुप में स्टाल लगाए थे। इनमें पेंटिंग्स, कार्टून, फोटो कोलार्ज, क्ले मिट्टी से विभिन्न कलाकृतियां बनाई थीं। सभी ने अपने-अपने स्टाल के आगे आकर्षक रंगोली बनाई थी। इसमें विभिन्न प्रकार के पोस्टर, प्रिंटिग, पेंटिग्स से समाज को संदेश दिया।

इसमें कठपुतली भी बनाई गई थी जो राजस्थानी सभ्यता को प्रदर्शित कर रही थी। शिक्षा शास्त्र में ईपीसी टू को पाठ्यक्रम में रखने का उद्देश्य है कि छात्राओं में शिक्षा के क्षेत्र में नाट्य कला, दृश्य कला का महत्व समझाना। निर्णायक मंडल में डा. रीना मित्तल, डा. अर्चना राठौर, डा. मनी बंसल रहीं। इसमें ग्रुप प्रथम को प्रथम, सात द्वितीय स्थान पर, ग्रुप आठ तृतीय स्थान पर रहा। विभागाध्यक्ष डा. मंजू जौहरी ने बताया कि कला ही शिक्षा का आधार है। इसमें अरुणा शर्मा, विदुषी, अंजू पाठक, बुशरा आदि रहीं।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।