Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Kuttu ka Atta : यूपी में कुट्टू का आटा खाने से 436 बीमार, आटा कंपनी पर केस दर्ज- खाद्य विभाग टीम ने की छापामारी

शरीर में तेज कंपन के बाद उल्टी व पेट में दर्द हुआ। बीमारों की संख्या दो सौ के आसपास पहुंच गई है। शेरपुर में 25 लोग बीमार हुए हैं। उप जिलाधिकारी चंद्रकांता की मौजूदगी में खाद्य विभाग की टीम ने छापामारी की। हसनपुर और आसपास के गांवों में 130 लोग बीमार हुए हैं। मुरादाबाद के डिलारी और ठाकुरद्वारा में 86 लोग बीमार हुए हैं।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 09 Mar 2024 11:45 PM (IST)
Hero Image
Kuttu ka Atta : यूपी में कुट्टू का आटा खाने से 436 बीमार, आटा कंपनी पर केस दर्ज

जागरण टीम, मुरादाबाद : महाशिव रात्रि पर कुट्टू के आटे की पकौड़ी-परांठे और कचौड़ी खाने से मुरादाबाद और अमरोहा में 436 लोग बीमार हो गए हैं। अमरोहा में प्रशासन ने नोएडा के अभि प्योर ब्रांड के आटे की बिक्री पर रोक लगाते हुए कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। जांच के लिए नमूने भी लिए गए हैं।

इस कंपनी का आटे खाने से अन्य जिलों में भी लोगों के बीमार होने की जानकारी मिली है। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय वीके अग्रवाल ने जांच के लिए टीम गठित की थी। अमरोहा में शुक्रवार शाम लोगों ने कुट्टू के आटे के परांठे, पकौड़ी व कचौड़ी खाकर व्रत खोला। आधी रात से ही उनकी तबीयत खराब होने लगी।

खाद्य विभाग की टीम ने की छापामारी

शरीर में तेज कंपन के बाद उल्टी व पेट में दर्द हुआ। बीमारों की संख्या दो सौ के आसपास पहुंच गई है। शेरपुर में 25 लोग बीमार हुए हैं। उप जिलाधिकारी चंद्रकांता की मौजूदगी में खाद्य विभाग की टीम ने छापामारी की। हसनपुर और आसपास के गांवों में 130 लोग बीमार हुए हैं।

भंडारे में भोजन करने से 12 लोग बीमार हैं। सीएमओ डा. सत्यपाल सिंह ने बताया कि फूड प्वायजनिंग वाले सभी मरीजों की हालत में सुधार है। मुरादाबाद के डिलारी और ठाकुरद्वारा में 86 लोग बीमार हुए हैं। सभी ने शुक्रवार को कुट्टू के आटे से बने परांठे और पकौड़ी खाई थीं।

अमरोहा जिले में अभि प्योर ब्रांड के बैच नंबर एबी-02, एबी-03 के कुट्टू के आटे की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरींद्र सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। लोगों से इस ब्रांड का आटा नहीं खरीदने की अपील की गई है। (संबंधित: जागरण सिटी)