Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

यूपी के मुरादाबाद में तेंदुए की दहशत; एक बार फिर दिखाई दिया, डर के कारण खेतों पर नहीं जा रहे लोग

Leopard In Moradabad Update गांव डूंगरपुर में तेंदुआ की दहशत बरकरार है। सोमवार को एक ग्रामीण पर हमला करने के बाद तेंदुआ भाग गया था। अब फिर से दिखाई दिया है। ग्रामीणों में दहशत व्याप्त हो गई है। गांव वाले खेतों में काम करने के लिए नहीं निकल रहे हैं। वन विभाग की टीम से तेंदुआ पकड़ने की मांग की गई है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Wed, 02 Oct 2024 01:12 PM (IST)
Hero Image
Moradabad News: तेंदुए का सांकेतिक फोटो इस्तेमाल किया गया है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Leopard In Moradabad: भगतपुर टांडा के गांव डूंगरपुर में दो दिन बुधवार की सुबह फिर से तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए के हमले के बाद ग्रामीण दहशत में हैं और खेतों पर जाने से डर रहे हैं।

गांव डूंगरपुर निवासी प्रेम उर्फ बबलू का घर आबादी के बाहरी छोर पर है। बुधवार की सुबह पांच बजे उठे और घर का मुख्य दरवाजा खोल रहे थे। उन्हें घर के बाहर रास्ते में तेंदुआ खड़ा दिखाई दिया। उनकी चीख निकल गई। उन्होंने तुरंत ही दरवाजा बंद कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। शोर सुनकर तेंदुआ खेतों में घुस गया।

सोमवार को तेंदुए ने किया था ग्रामीण पर हमला

दो दिन सोमवार को भी तेंदुए ने ग्रामीण छतरपाल सिंह पर हमला कर दिया। उनके चेहरे व पैर में घाव हो गए थे। उनका उपचार चल रहा है। सोमवार को ही घटनास्थल पर करीब आधा घंटे बाद दोबारा तेंदुआ दिखाई दिया था। लगातार गांव में तेंदुए की सक्रियता से लोगों में दहशत हैं। खेतों पर जाने से लोग कतरा रहे हैं। जरूरी काम से लोग समूह में एकत्र होकर खेतों पर जाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़वाने की मांग की है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें