Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

दो माह पहले हुई थी शादी, पत‍ि के साथ जा रही थी व‍िवाह‍िता, पुल पर बाइक पहुंचते ही नहर में लगा दी छलांग

Women jumping in the canal एक नव विवाहिता ने रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। सूचना पाकर स्वजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से विवाहिता को तलाश कराया मगर कोई सफलता नहीं मिली।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Mon, 15 Feb 2021 07:47 AM (IST)
Hero Image
इन दिनों रामगंगा पोषक नहर पूरे उफान पर है।

मुरादाबाद, जेएनएन। एक नव विवाहिता ने रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। सूचना पाकर स्वजनों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से विवाहिता को तलाश कराया मगर कोई सफलता नहीं मिली। उधर, मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

इन दिनों रामगंगा पोषक नहर पूरे उफान पर है। बताते हैं कि अमरोहा के मंडी धनौरा के ग्राम नांदनौर निवासी राजकुमार अपनी पत्नी अनामिका संग बाइक के सहारे गांव पालनपुर के पुल पर पहुंचा। इस दौरान अचानक उसकी पत्नी ने नहर में छलांग लगा दी, यह देख वह सन्न रह गया। सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां गोताखोरों की मदद से अनामिका की तलाश में जुट गए। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया। देर शाम तक सर्च अभियान जारी था। उधर, मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। महिला के पिता सतीश निवासी गांव पृथ्वीपुर थाना नौगांवा सादात ने अपनी पुत्री की दहेज के लिए हत्या कर शव को नहर में फेंके जाने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि नवविवाहिता की दो माह पूर्व शादी हुई थीं। मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। तहरीर मिलते ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 

Mass marriage in Moradabad : वर और वधू के पर‍िवार को मिलेंगे लजीज व्यंजन, खाद्य सुरक्षा अधिकारी लेंगे सैंपल

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर