Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moradabad Crime : सेल्समैन ने मौसेरे भाई के साथ मिलकर रचा था लूट का षडयंत्र, सरगना समेत चार गिरफ्तार

Moradabad Police वारदात सोमवार को अंजाम देने से दो दिन का कलेक्शन उसके पास होगा। बातचीत के बाद तुषार नानू उर्फ नोनू ने अमित कश्यप और अर्जुन सैनी को जानकारी दी। 28 सितंबर को तुषार अमित और अर्जुन ने दलपतपुर से चड्ढा सिनेमा तक रेकी की। उसी दिन पूरा प्लान तैयार कर लिया गया। 29 तारीख को रविवार होने की वजह से घटना सोमवार के लिए प्लान की गई।

By Mehandi Hasan Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 05 Oct 2024 08:47 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। चड्ढा ग्रुप के कर्मचारी से चार लाख की लूट सरगना सेल्समैन अभिषेक भटनागर ने मौसेरे भाई तुषार नानू उर्फ नोनू के साथ अंजाम दी थी। दो गुर्गे सहयोग में लगे थे। लूट की वारदात को अंजाम देने से दो दिन पहले दलपतपुर से प्रिंस रोड तक रेकी बाकायदा रेकी की गई। फिर तय योजना अनुसार, वारदात को अंजाम दिया गया। रविवार को रुपया भी सोमवार के कलेक्शन के साथ जमा होता है।

अभिषेक निकला घटना का मास्टरमाइंड 

इसलिए सोमवार को दिन वारदात के लिए चुना गया और घटना कारित की गई। घटना के बाद सबसे पहले चारों ने अपनी-अपनी उधारी चुकता की। इसके बाद रुपयों का बंटवारा किया। चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर पुलिस ने घटना का राजफाश कर दिया।

30 सितंबर की दोपहर को कोतवाली क्षेत्र के प्रिंस रोड पर चार लाख रुपये की लूट की घटना को चार लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। इस घटना का मास्टरमाइंड अभिषेक भटनागर है। वह डबल फाटक के पास बेयरिंग की दुकान पर सेल्समैन है। इसी ने पूरा प्लान बनाया था। आइडिया भी इसी का था। इसने अपने मौसेरे भाई तुषार नानू उर्फ नोनू को बताया कि चड्ढा ग्रुप का कर्मचारी मूंढापांडे निवासी संजय रावत प्रतिदिन वहां से करीब 10 दुकानों का रुपया लेकर मुरादाबाद जमा कराने के लिए आता है।

वारदात को अंजाम देने से पहले की रैकी

वारदात सोमवार को अंजाम देने से दो दिन का कलेक्शन उसके पास होगा। बातचीत के बाद तुषार नानू उर्फ नोनू ने अमित कश्यप और अर्जुन सैनी को जानकारी दी। 28 सितंबर को तुषार, अमित और अर्जुन ने दलपतपुर से चड्ढा सिनेमा तक रेकी की। उसी दिन पूरा प्लान तैयार कर लिया गया था। 29 तारीख को रविवार होने की वजह से घटना सोमवार के लिए प्लान की गई। सोमवार की दोपहर दलपतपुर से मुरादाबाद तक संजय रावत का पीछा किया।

सिर पर पहले मारा पत्थर, फिर बैग लेकर भाग निकले

जब वह प्रिंस रोड साईं पैलेस होटल के गेट के पास पहुंचा तो उसके सिर में पत्थर मार दिया। पत्थर लगने के बाद कर्मचारी वहीं गिर गया। इसके बाद अमित कश्यप आया और तुषार ने बैग छीन लिया। अमित कश्यप बैग लेकर भाग निकला था। बाइक अर्जुन सैनी लेकर भागा। इसके बाद रात तक यह सभी वहीं घूमते रहे।

देर रात हरथला स्थित अपने घर पहुंचे। इसके बाद रुपयों का बंटवारा किया। लोगों का उधार का पैसा चुकता किया। फिर बची रकम आपस में बांट ली। सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घटना से लेकर सभी सड़कों के सीसीटीवी फुटेज कह कड़ी से कड़ी जोड़ी गई।

इसके बाद इन तीनों को पारकर इंटर कालेज से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से तीन लाख दो हजार रुपये बरामद किये। तुषार के पास से एक तमंचा दो कारतूस, अमित कश्यप के पास से दो तमंचे चार कारतूस, घटना में शामिल दो बाइक, बैग भी बरामद कर लिया गया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर घटना का राजफाश किया।

यह भी पढ़ें : Shahjahanpur News : तीन बीघा खेती के लिए दामाद के साथ मिलकर कर दी अपने ही भाई की हत्या, इस तरह खुला राज

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें