Move to Jagran APP

Bakrid 2024: मुरादाबाद के ईदगाह में किस समय अदा की जाएगी बकरीद पर नमाज, नोट कीजिए शहर की मस्जिदों की टाइमिंग

Moradabad Eid Time News ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह 730 बजे अदा की जाएगी। बकरीद पर शहर में पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड़ पर हैं। सभी मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ बैठक कर अपील की गई है कि बकरीद की नमाज सड़क पर अदा नहीं की जाए। वहीं धर्मगुरुओं ने कहा है कि बकरीद के बाद कुर्बानी की फोटो सोशल मीडिया पर न डालें।

By Mehandi Hasan Edited By: Abhishek Saxena Updated: Sun, 16 Jun 2024 01:44 PM (IST)
Hero Image
Moradabad News: बकरीद पर अदा होगी नमाज। सांकेतिक तस्वीर।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। बकरीद को लेकर प्रशासनिक और पुलिस के स्तर पर तमाम तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वहीं लोगों द्वारा बकरों की खरीदारी भी तकरीबन खत्म होने वाली है। ईदगाह समेत शहर की तमाम मस्जिदों में नमाज का समय भी तय किया जा चुका है। ईदगाह में बकरीद की नमाज सुबह साढ़े सात बजे अदा की जाएगी।

ये है टाइमिंग

  • ईदगाह में 7:30
  • ईदगाह पाकबड़ा में 7:00
  • मरकज वाली मस्जिद में 7:00
  • जामिया कास मिया ट्रांसपोर्ट नगर में सुबह 6:00
  • शाही मस्जिद मंडी चौक 6:00
  • मदनी मस्जिद लालबाग 6:15
  • मदरसा इम्दादिया एकता विहार 6:30
  • मस्जिद गाजी इस्लाम नगर 6:30
  • हौज वाली मस्जिद लालबाग 7:30
  • किले वाली मस्जिद 7:45
  • मस्जिद बाग शहजादी अखबार फैक्ट्री 7:45
  • सुनहरी मस्जिद सम्बली गेट 5:45
  • मैदान वाली मस्जिद रफतपुरा 6:30
  • मस्जिद मुल्ला कासिम लाल मस्जिद रोड 6:30
  • ताज वाली मस्जिद मंडी बांस 5:40
  • बड़ी मस्जिद पीर का बाजार 6:15
  • मस्जिद बिलाल अतुल विहार 6:30
  • खलील मस्जिद पीरजादा 6:45
  • मस्जिद पक्का बाग अंसारी चौक 6:15
  • नूरानी मस्जिद चौमुंडा गली 6:00
  • मस्जिद अल नूर पीरगैब 5:20
  • मस्जिद सलाम तम्बाकू वालान 5:40

ये भी पढ़ेंः UPPCL: महीने भर जलाई खूब बिजली फिर भी बिल आया इतना...,मीटर रीडिंग देखकर हैरान रह गए यूपी के इस शहर के लोग

ये भी पढ़ेंः UP News: दो दिन 10 घंटे बंद रहेगा आगरा-बरेली मार्ग, छह घंटे नहीं चलेगी कासगंज-मथुरा रूट पर एक भी ट्रेन

शहर इमाम सैयद मासूम अली ने बताया कि बकरीद की नमाज के लिए पहले ही ईदगाह व मस्जिदों में समय से पहले ही पहुंच जाएं। इसके साथ ही व्यवस्थाएं बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। गाइडलाइन के मुताबिक कुर्बानी करें। जिससे दूसरी हमसाया कौम को परेशानी न हो।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।