Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Transgender Protest : आखिर मुरादाबाद के अस्पताल में किन्नरों ने क्यों किया हंगामा? तालिया बजाकर इस बात की लगा रहे गुहार

Transgender Protest in Moradabad बता दें कि पुलिस ने किन्नर शर्मीली की तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।सोमवार को किन्नर बड़ी संख्या में पहले थाना सिविल लाइन पहुँचे फिर घायल किन्नर साथियों का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल पहुँचे जहां हंगामा कर तालिया बजाई।

By Jagran News Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 07 Oct 2024 03:49 PM (IST)
Hero Image
किन्नरों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सिविल लाइन के अगवानपुर में दो दिन पूर्व किन्नर शर्मीली साथियों के साथ साथी की मृत्यु पर अंतिम संस्कार में गए थे। आरोप है अरशद उसके भाई किन्नर मुकीम, किन्नर भूरी व 30 अज्ञात लोगों ने उनकी टीम पर हमला कर दिया था। किन्नरों के गुरु सहित दो किन्नर घायल हो गए थे।

जिला अस्पताल में जमकर किया हंगामा

पुलिस ने किन्नर शर्मीली की तहरीर पर सभी आरोपितों के खिलाफ नामजद व 30 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। सोमवार को किन्नर बड़ी संख्या में पहले थाना सिविल लाइन पहुँचे फिर घायल किन्नर साथियों का मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल पहुँचे जहां हंगामा कर तालिया बजाई।

कुछ किन्नरों ने साथी किन्नरों को समझाते हुए शांत कराया। मांग की गई कि हमला करने वाले सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाए। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस भी जिला अस्पताल पंहुच गई थी।किन्नरों को शांत कराया।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें