Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moradabad News : तांत्रिक को बुलाने का विरोध करने पर बहू को बेरहमी से पीटा, फिर किया बेहोश- इसके बाद...

Moradabad Crime News पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपित ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत करने पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। निकिता ने एसएसपी से शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक मझोला केके वर्मा ने बताया कि आरोपित पति सास ननद ननदोई समेत पांच नामजद और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।

By Mohsin Pasha Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sat, 06 Jul 2024 10:15 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : बहू ने तांत्रिक को बुलाने का विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई करके बिचौलिया के घर छुड़वा दिया। पीड़ित ने मामले में पति समेत पांच आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धिविहार दोराहे की मढैया निवासी निकिता की शादी 18 जुलाई 2023 को संभल के हजरतनगर गढ़ी थाना क्षेत्र के मुहल्ला फसिया निवासी सूरज से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ससुराल वालों बाइक और एक लाख रुपये की मांग को लेकर पति सूरज, सास सरोज, ननद पूजा व कामिनी और ननदोई नंदराम आए दिन मारपीट करते थे।

मारपीट कर किया बेहोश

पीड़ित महिला के अनुसार आरोप ससुराल वाले तंत्र विद्या भी करते थे। उसने तांत्रिक के पास जाने और उसे बुलाने का विरोध किया तो ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया। अगले दिन पति सूरज और सास सरोज व नंद ननदोई पीड़ित को रसूलपुर निवासी बिचौलिया के घर छोड़कर भाग गए। जिसके बाद 30 अगस्त 2023 को सुबह करीब 11 बजे बिचौलिया के बेटे उसे मायके में छोड़ गए, तभी से वह मां के पास है।

इस मामले में कई बार थाने में शिकायत की तो पुलिस ने तीन नवंबर 2023 को सूरज को फोन कर के चौकी पर बुलाया। लेकिन, चौकी पर आने की बजाए उसी दिन शाम को आरोपित पति सूरज छह-सात अज्ञात लोगों के साथ निकिता के घर पहुंच गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें : बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही थीं मैडम, तभी लड़के ने कर दी यह हरकत- टीचर की निकल गई चीख... शर्म से झुक गईंं नज़रें

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें