Move to Jagran APP

Moradabad News : बेटे को इंसाफ दिलाने के लिए 9 साल तक संघर्ष करते रहे पिता, आरोपी बनाते थे दबाव

अनंगपाल के अधिवक्ता फसीउल्ला खां ने बताया कि महिला कल्याण विभाग के लिपिक(बाबू) चुन्नी लाल और मुकुट लाल बड़े घोटाले बाज हैं। उनके तार लखनऊ तक जुड़े थे। वह महिलाओं के लिए आने वाली योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करते थे। उन्होंने इसके लिए अपने गुर्गों के खाते खुलवा रखे थे। सरकार की करोड़ों रुपये की धनराशि उन्होंने उन्हीं खातों में डालकर निकाल ली थी।

By Mohsin Pasha Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 26 Jul 2024 01:30 AM (IST)
Hero Image
आरोपियों को सजा होने के बाद पिता ने राहत की सांस ली है।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। प्रदेश राज्य परिवहन निगम में परिचालक की नौकरी करने वाले अनंग पाल की बहादुरी भी सलाम करने लायक हैं। उन्होंने बेटे के हत्यारोपितों का 50 लाख रुपये का प्रस्ताव ठुकराकर इंसाफ दिलाने का निर्णय लिया। आरोपितों ने कई बार उन्हें धमकियां भी दीं। शूटर के भाई ने उनके छोटे बेटे योगेश कुमार का समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी लेकिन, वह डिगे नहीं। बेटे के हत्यारोपितों को सजा दिलाने के लिए लगे रहे।

अदालत ने दोषी करार दिया

नतीजा यह हुआ है कि सभी आरोपितों को गुरुवार को उनके बेटे की हत्या में अदालत ने दोषी करार दे दिया। अब आरोपितों की सजा ही तय होनी बाकी है।अनंग पाल ने बताया कि मेरे बेटे पुष्पेंद्र पाल दिन दहाड़े हत्या हुई थी।हमने मामले में महिला कल्याण विभाग के दो बाबुओं को नामजद कराया था।

पुलिस ने इस मामले में विवेचना शुरू की। काल डिटेल सारी हकीकत सामने आ गई। इसके बाद पुलिस ने इसमें कार्रवाई शुरू की। बीच में पुलिस कार्रवाई में भी कई व्यवधान आए लेकिन अपने हिम्मत नहीं हारी। अपनी जान की हिफाजत करके मुकदमे की पैरवी की। बेटे के बाद मैंने आरटीआई के माध्यम से सूचनाएं मांगी लेकिन, महिला कल्याण विभाग ने कोई जानकारी नहीं दी। इसे लेकर हाईकोर्ट में रिट दायर की।

वहां से महिला कल्याण विभाग को कमेटी बनाकर जांच कराने के आदेश हुए। जिले के अधिकारी सारी जांचों को दबाए रहे। अभी भी आरटीआइ से मैंने कई सूचनाएं मांग रखी हैं। जवाब भी आता है तो इधर-उधर की बात बता देते हैं। बैंकों से भी हमने खातों की डिलेट मांगी थीं वहां से भी कुछ नहीं मिल सका। गुरुवार को आरोपितों पर दोष सिद्ध होने के बाद दिल को सुकून मिला है। इसमें सबसे अहम रोल अधिवक्ता फसीउल्ला खान का रहा। उन्होंने नौ साल में हमारा साथ नहीं छोड़ा। कई लोग न्याय के इस सफर में हमारा साथ छोड़कर मुल्जिमों के साथ खड़े हो गए थे।

फर्जी खाते खोलकर पैसा हड़प लेते थे बाबू

अनंगपाल के अधिवक्ता फसीउल्ला खां ने बताया कि महिला कल्याण विभाग के लिपिक(बाबू) चुन्नी लाल और मुकुट लाल बड़े घोटाले बाज हैं। उनके तार लखनऊ तक जुड़े थे। वह महिलाओं के लिए आने वाली योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करते थे। उन्होंने इसके लिए अपने गुर्गों के खाते खुलवा रखे थे।

सरकार की करोड़ों रुपये की धनराशि उन्होंने उन्हीं खातों में डालकर निकाल ली थी। पुष्पेंद्र ने महिला कल्याण विभाग ने उनके साथ संविदा पर नौकरी की थी। उसे भी उनके कारनामों की जानकारी हो गई थी। उसके नौकरी छोड़़ने के बाद जैसे ही आरटीआई से योजनाओं के जानकारी मांगे जाने का सिलसिला शुरू हुआ। उन्हें शक हो गया कि यह पुष्पेंद्र का ही खेल है। वह उसे रास्ते से हटाकर बचना चाहते थे।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।