Moradabad News : पार्सल के नाम पर 10 लाख की ठगी, साइबर थाने में दर्ज किया गया मुकदमा
काल करने वाले स्वयं को मुंबई नारकोटिक्स डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया। उसने पार्सल के नाम पर अपने खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। उन्हें जब अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने साइबर सेल को जानकारी दी। साइबर थाने में एसपी क्राइम ब्रांच के निर्देश पर 419 420 और आनलाइन साइबर ठगी की धारा 66 आईटी एक्ट में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
जासं, मुरादाबाद : सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अवंतिका कालोनी की रहने वाली कृतिका पोरवाल ने एसपी क्राइम ब्रांच सुभाष चंद्र गंगवार को तहरीर देकर स्वयं के साथ 10 लाख की साइबर ठगी की शिकायत की है। बताया कि 31 मई को उनके मोबाइल नंबर पर पर अंजान काल आई।
दूसरी ओर से काल करने वाले स्वयं को मुंबई नारकोटिक्स डिपार्टमेंट का अधिकारी बताया। उसने पार्सल के नाम पर अपने खाते में 10 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। उन्हें जब अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने साइबर सेल को जानकारी दी। साइबर थाने में एसपी क्राइम ब्रांच के निर्देश पर 419, 420 और आनलाइन साइबर ठगी की धारा 66 आईटी एक्ट में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है। मुंबई नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के नाम पर पूर्व में भी कई लोग ठगी का शिकार हो चुके हैं।