Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moradabad News : दारोगा पर गलत रिपोर्ट भेजने का आरोप- सीएम योगी को भेजी शिकायत; यह है पूरा मामला

पीड़ित का कहना है कि दारोगा ने जो रिपोर्ट लगाई है वह पूर्ण रूप से गलत है। इतना ही नहीं इस रिपोर्ट में कई तथ्य गायब हैं। हालांकि इस मामले ने पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्ननाथ को भी शिकायत भेजी है। बता दें कि एक जून को उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। इस मामले की जांच चौकी इंचार्ज अगवानपुर मेघराज सिंह को मिली थी।

By Mohsin Pasha Edited By: Mohammed Ammar Updated: Mon, 08 Jul 2024 11:04 PM (IST)
Hero Image
पीड़ित ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है।

जासं, मुरादाबाद : थाना सिविल लाइंस के मऊ फाटक लाइनपार निवासी रामवीर सिंह ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर चौकी इंचार्ज अगवानपुर पर गलत रिपोर्ट भेजने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि एक जून को उन्होंने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा था। इस मामले की जांच चौकी इंचार्ज अगवानपुर मेघराज सिंह को मिली। आराेप है कि छह जून को जांच आख्या भेज दी थी।

रिपोर्ट में पूरी बात नहीं लिखने पर नाराजगी

जांच आख्या में मेरी पत्नी को चार बच्चों की मां लिखा है। वह अपनी मर्जी के साथ दूसरे व्यक्ति के साथ गई थी, अब घर लौट आई है। उप निरीक्षक ने यह नहीं लिखा कि वह किसके घर पर रही है। उसका पूर्ण पता भी नहीं दर्शाया है। पीड़ित का कहना है कि दो जुलाई तक मेरी पत्नी का कोई पता नहीं है। उसके साथ कोई घटना होती है तो उसके जिम्मेदार वही लोग होंगे, जिनके साथ वह रही है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें : Meerut Murder: मेरठ में सरेआम युवक की गला रेतकर हत्‍या, 15 घंटे बाद भी पुल‍िस के हाथ खाली

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें