Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moradabad News : मेला देखने गई युवती के साथ छेड़खानी, पुलिस ने दर्ज कर दिया मुकदमा

विकेश ने युवती को देखकर अश्लील हरकतें कर छेड़खानी की। एक बजे के आस पास विकेश घर में घुस आया। घर पर युवती अकेली थी उसे देखते ही विकेश ने बुरी नीयत से दबोचकर छेड़खानी की। युवती ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग और माता-पिता भी आ गए। विकेश ने युवती की मां और पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला।

By ISLAM SERI Edited By: Mohammed Ammar Updated: Fri, 30 Aug 2024 10:51 PM (IST)
Hero Image
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

संसू, पाकबड़ा : क्षेत्र के गांव की रहने वाली युवती अपनी बहनों के साथ गुरुवार को पड़ोसी गांव रतनपुर कलां में छड़ियों का मेला देखने गई थी। मेले में उमरी गांव का विकेश भी था। विकेश ने युवती को देखकर अश्लील हरकतें कर छेड़खानी की। इसके बाद शुक्रवार दोपहर एक बजे के आस पास विकेश घर में घुस आया। घर पर युवती अकेली थी उसे देखते ही विकेश ने बुरी नीयत से दबोचकर छेड़खानी की।

युवती ने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग और माता-पिता भी आ गए। विकेश ने युवती की मां और पिता के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़िता अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने विकेश के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर