Move to Jagran APP

Moradabad News : वायरल फीवर के मरीजों की बढ़ी संख्या, आठ से 10 दिन लग रहा समय- इस तरह से करें बचाव

चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। यही हालत राजेश कुमार और सुधीर का भी रहा। इस तरह करीब 37 मरीजों को भर्ती किया गया। इसके अलावा इमरजेंसी में आने वाले 13 मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया। फिजिशियन डा. रामकिशोर ने बताया कि वायरल फीवर आठ से 10 दिन ले रहा है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन सावधानी बरतने की जरूरत है।

By Mehandi Hasan Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 13 Oct 2024 10:42 PM (IST)
Hero Image
रविवार जिला अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती हुए 37 वायरल के मरीज

गरण संवाददाता, मुरादाबाद। मौसम में बदलाव के साथ ही वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। आलम यह है कि आठ से 10 दिन तक बुखार के साथ ही हड्डियों में भी दर्द भी हो रहा है। बुखार आने के बाद कई-कई दिन तक बिस्तर से उठा नहीं जा रहा है। इस मौसम में चिकित्सक ठंडे पेय पदार्थ के सेवन को मना कर रहे हैं।

जिला अस्पताल के साथ ही प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ लग रही है। जिला अस्पताल में दो दिन में वायरल फीवर के 37 मरीज भर्ती किए गए हैं। चक्कर की मिलक के रहने वाले मुहम्मद तौफीक अहमद को कई दिन से बुखार आ रहा था। स्वजन ने मुहल्ले से ही दवा लेकर खिला दी थी। हालत लगातार बिगड़ती जा रही थी। शनिवार की रात में ठंड लगकर बुखार आया तो उन्हें जिला अस्पताल इमरजेंसी लेकर पहुंचे थे।

चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। यही हालत राजेश कुमार और सुधीर का भी रहा। इस तरह करीब 37 मरीजों को भर्ती किया गया। इसके अलावा इमरजेंसी में आने वाले 13 मरीजों को दवा देकर घर भेज दिया गया। फिजिशियन डा. रामकिशोर ने बताया कि वायरल फीवर आठ से 10 दिन ले रहा है। इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। लेकिन, सावधानी बरतने की जरूरत है। खानपान का विशेष ध्यान रखें।

बुखार तीन दिन से अधिक है तो उसकी जांच अवश्य कराएं। चेस्ट फिजिशियन डा. प्रवीण शाह ने बताया कि खांसी अगर एक सप्ताह से अधिक हो रही है तो चेस्ट एक्सरे और टीबी की जांच के लिए बलगम की भी जांच कराएं।

यह करें -

ठंडे पेय पदार्थ का सेवन न करें

फ्रिज में रखा खाद्य पदार्थ का सेवन न करें

खाना बनने के तीन घंटे में ही खत्म करें

खांसी या खराश होने पर गुनगुने पानी का सेवन करें

 पौष्टिक आहार लें, दस्तों में ओआरएस के घोल का इस्तेमाल करें

मौसम में बदलाव होने की वजह से वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ी है। छुट्टी होने की वजह से इमरजेंसी में मरीजों की संख्या अधिक हुई है। शनिवार-रविवार को 37 वायरल के मरीजों को भर्ती किया गया है। फीवर वार्ड अलग से बना है। मरीजों को परेशानी नहीं है।

डा. संगीता गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक

बदलते मौसम में खानपान का विशेष ध्यान रखना है। ठंडी चीजों का परहेज रखें। ठंडा पानी या फिर फ्रिज में रखे खाद्य पदार्थों का सेवन बिलकुल न करें। सादा पानी ही पियें। तीन दिन तक बुखार कम नहीं होता है तो चिकित्सक से परामर्श लें।

डा. सौभाग्य मिश्रा, फिजिशियन

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें