Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moradabad News : ईंट के भट्ठे पर थी किशोरी, बंदूक के बल पर किडनैप करके ले गए लड़के- बाद में पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लड़की बरामद कर स्वजन को सौंप दी थी। आरोप है कि 21 फरवरी को आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर बंदूक के बल पर परिवार को धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को फिर अगवा कर लिया। पुत्री के साथ अनहोनी होने की आशंका के चलते पुलिस से गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

By Vipul Jain Edited By: Mohammed Ammar Updated: Sun, 19 May 2024 09:40 PM (IST)
Hero Image
Moradabad News : बंदूक के बल पर किशोरी का अपहरण, जांच शुरू

संसू, जागरण.कुंदरकी: थाना क्षेत्र के गांव से एक ईंट भट्ठे पर श्रमिक की नाबालिग पुत्री को तीन युवकों ने बंदूक का डर दिखाकर अगवा कर लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार पांचाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुख्य आरोपित संजीव निवासी नौसेना बिलारी, राजू धर्मपुर कलां व अंकुश निवासी अकरौली बनियाठेर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जनपद बदायूं निवासी पीड़ित परिवार के साथ अहमदनगर जैतवाड़ा निवासी पूर्व प्रधान मुजाहिद अली के भट्ठे पर ईंट पथाई करता है। छह जनवरी को भट्ठे पर ही काम करने वाले आरोपित संजीव ने साथियों के साथ मिलकर किशोरी का अपहरण लिया था।

पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लड़की बरामद कर स्वजन को सौंप दी थी। आरोप है कि 21 फरवरी को आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर बंदूक के बल पर परिवार को धमकाया और जान से मारने की धमकी देकर किशोरी को फिर अगवा कर लिया। पुत्री के साथ अनहोनी होने की आशंका के चलते पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर