Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

UP News: मुरादाबाद में सलमान ने घर पर लगाया आपत्तिजनक झंडा, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने ल‍िया ये एक्‍शन

Morabadad News एक युवक ने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस्लामिक झंडे के बजाय पाकिस्तानी झंडा लगाकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई। इस मामले में एक्स पर कुछ लोगों ने शिकायत की। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रईस गांव में कपड़े की दुकान चलाता है।

By Jagran NewsEdited By: Abhishek PandeyUpdated: Thu, 28 Sep 2023 09:08 AM (IST)
Hero Image
मुरादाबाद में सलमान ने घर पर लगाया आपत्तिजनक झंडा (ईद मिलादुन्नबी के अवसर की फोटो)

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : एक युवक ने घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया गया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर इस्लामिक झंडे के बजाय पाकिस्तानी झंडा लगाकर लोगों में चर्चा शुरू हो गई। इस मामले में एक्स पर कुछ लोगों ने शिकायत की।

पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। रईस गांव में कपड़े की दुकान चलाता है। बुधवार दोपहर को रईस के बेटे सलमान ने छत पर पाकिस्तान का झंडा लगा दिया। गांव के कुछ लोगों की नजर झंडे पर पड़ी तो उन्होंने फोटो खींचकर वीडियो भी बना लिया।

इसे भी पढ़ें: यूपी में निजी वाहन रखने वालों के लिए आ गया नया नियम; 3 तारीख से होगा लागू- योगी सरकार ने जारी किए आदेश

फोटो और वीडियो पुलिस के एक्स अकाउंट पर पोस्ट करके कार्रवाई की मांग की।

भगतपुर थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने घर से झंडा जब्त कर आरोपित पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। उधर, आरोपितों का कहना है कि वह झंडा खरीदकर नहीं लाए थे। घर में महिलाएं कपड़े सिलने का काम करती है। बेटी ने गूगल पर ईद मिलादुन्नबी का झंडा सर्च किया था। इसके बाद उसने झंडा सिलकर उन्हें दे दिया। उन्हें नहीं पता था कि यह पाकिस्तान का झंडा है।

इसे भी पढ़ें: अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की अर्जी HC में खारिज, केस स्थानांतरित करने पर उठाया था सवाल

भगतपुर थाना पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए व 153 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

वरिष्ठ अधिवक्ता पीके गोस्वामी ने बताया कि इस धारा के तहत धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा, आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और सद्भाव माहौल खराब करने के दोषी को तीन साल की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें