Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Commonwealth Games 2022 के लिए भारतीय टीम चयन पैनल में मुरादाबाद के एसके क्षेत्री का भी नाम

Commonwealth Games 2022 राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम इंग्लैंड में 28 जुलाई से आठ अगस्त 2022 तक आयोजित होने वाले हैं। राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारतीय पुरुष की टीम का चयन तीस मई से दो जून तक एनएस एनआइएस पटियाला में चयन किया जाएगा।

By Samanvay PandeyEdited By: Updated: Wed, 01 Jun 2022 01:54 PM (IST)
Hero Image
Commonwealth Games 2022 : एसके क्षेत्री ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप की टीमों का चयन कर चुके हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। Commonwealth Games 2022 : राष्ट्रमंडल खेल बर्मिंघम, इंग्लैंड में 28 जुलाई से आठ अगस्त, 2022 तक आयोजित होने वाले हैं। राष्ट्रमंडल खेल के लिए भारतीय पुरुष की टीम का चयन तीस मई से दो जून तक एनएस एनआइएस पटियाला में चयन किया जाएगा। टीम चयन के लिए उत्तर प्रदेश मुरादाबाद से चयन समिति में रेफरी जज पैनल के लिए एस के क्षेत्री का नाम बाक्सिंग फेडरेशन आफ इंडिया की ओर से नामित किया गया था। वह पटियाला में टीम चयन पैनल में शामिल हैं। पूर्व में भी एसके क्षेत्री ओलंपिक गेम्स, एशियन गेम्स, वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप की टीमों का चयन कर चुके हैं।

किड्स वर्ल्ड प्ले स्कूल के समर कैंप में बच्चों का धमाल : खुशहालपुर के विवेक विहार स्थित किड्स वर्ल्ड प्ले स्कूल में 11 दिनों से संचालित समर कैंप का समापन रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। बच्चों ने आखिरी दिन अपनी प्रतिभा दिखाकर सभी का मन जीता। नृत्य, योगा, ड्राइंग क्राफ्ट, इंग्लिश स्पीकिंग समेत कक्षाएं ली गईं। सभी बच्चों ने बहुत ही मनोरंजन किया। नरेंद्र सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य मीनू चौहान ने बच्चों को मिठाई व उपहार बांटे।

नगर निगम में 23 कर्मचारियों के सेवानिवृत होने पर स्वागत : नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 23 कर्मचारियों के सेवानिवृत हुए। नगर निगम में सुपरवाइजर संघ नगर निगम, मुरादाबाद सफाई कर्मचारी संघ की ओर से कर्मचारियों का विदाई समारोह किया गया। कर्मचारियों को शाल व फूल मालाओं से स्वागत किया गया। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह ने कर्मचारियों के सेवाकाल की अवधि के चेक भी बांटे। इस मौके पर स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमी लाल वाल्मीकि, मुरारी लाल शेषन, नीरज पारशर, सुबहान अली, मोहित चौहान समेत अन्य मौजूद रहे।

धूम्रपान दिवस पर पोस्टर व स्लोगन से किया जागरूक : आरएसडी अकादमी के एनसीसी कैडेट में धूम्रपान निषेध दिवस मनाया गया। नवीं यूपी गर्ल्स बटालियन के एनसीसी कैडेट ने पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी एनसीसी कैडेट्स ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। चिकित्सा निदेशक डा. गौरव कुमार ने धूम्रपान से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। आरएसडी समूह के निदेशक डा. विनोद कुमार एवं डा. जी. कुमार ने सभी एनसीसी कैडेट्स को शपथ दिलाई। स्लोगन व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट कुमारी सुखरानी में किया व संचालन डा. मयंक शर्मा के द्वारा किया। मनीषा ओझा रिया टम्टा मोहिनी शताक्षी शर्मा गौरी ने धूम्रपान निषेध पर विचार रखे।