Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moradabad Today Horoscope : मिथुन राश‍ि के लोग तनाव से पाएंगे छुटकारा, जान‍िए कैसा रहेगा आज का द‍िन

कन्या -आज आपके ल‍िए सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Mon, 15 Feb 2021 07:56 AM (IST)
Hero Image
कर्क-आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे।

मुरादाबाद, जेएनएन। Today Horoscope 15 february 2021 Moradabad। आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहा है। इससे उत्तर भारत में हल्की ठंड बढ़ने के आसार हैं। कोहरा छाया रहेगा और धूप में तेजी रहेगी। कोरोना संक्रमण मेें कुछ कमी आएगी। शेयर बाजार में कुछ तेजी रहेगी। रेशम वस्त्र एवं लोहे के बाजार भाव में भी तेजी आने की संभावना है। कुछ राशियों को लाभ एवं कुछ को हानि होने की संभावना है। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर..

मेष-आज का दिन विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता व उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। व्यापारी वर्ग को व्यापार में उन्नति होगी। किसी लंबी यात्रा पर जाएंगे।

वृष-आज का दिन विद्यार्थि वर्ग के ल‍िए विद्या में सफलता प्राप्ति के लिए श्रेष्ठ है। नौकरी करने वाले लोग अपना कार्य पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपके मन में प्रसन्नता और उत्साह बना रहेगा। किसी पारिवारिक या सामाजिक उत्सव में भाग लेंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेगा।

मिथुन-आज के दिन आप अपने तनाव और समस्याओं से निजात पा लेंगे। आज का दिन आप अपने परिवार और मित्रों के साथ आनंदित रहेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम या पारिवारिक उत्सव में भाग ले सकते हैं। कोई नया वाहन खरीदेंगे या अपने माता पिता से धन प्राप्त कर सकते हैं। आपके संबंध आपकी माता जी से शुभ बने रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में वृद्धि के लिए आज का दिन उत्तम है।

कर्क-आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। यदि आप एक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित कर दें। आपके संबंध आपके जीवनसाथी से किसी विवाद के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेगा। प्रेमी/प्रेमिका का मिलन होने की संभावना है।

सिंह-आज आप जोश और हिम्मत से कुछ असाधारण कार्यों में अपना हाथ डालेंगे। कुछ छोटी यात्राएं भी करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं, सकारात्मक रहेंं।

कन्या -आज आपके ल‍िए सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। निश्चित रूप से आप समाज में मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारी वर्ग को आज निश्चित रूप से अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय सट्टे में निवेश करने के लिए शुभ है। आप अपने आत्मनिर्भर रहेंगे। सकारात्मक एवं प्रसन्न रहेंगे। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

तुला-आज आपका व्यय आपकी आय से अधिक रहेगा। व्यर्थ के धन खर्च से बचें वरना आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। जीवनसाथी से संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। इसलिए स्वयं पर नियंत्रण रखें और व्यर्थ के वाद विवाद से बचें, अन्यथा आपके घर का वातावरण प्रभावित हो सकता है, नाकारात्मक बचें।

वृश्चिक-आज आपका आय व व्यय समान रहेगा। आज का दिन आपकी आय और व्यापार के लिए सामान्य रहेगा। प्रेम संबंधों में निश्चित रूप से सुधार होगा। लंबी यात्रा रद होगी। मकान या प्लाट खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इसे स्थगित रखें। नुकसान हो सकता है।

धनु-आज आपकी कार्य स्थिति में सुधार होगा। आपको अपनी चिंताओं से मुक्ति मिलेगी। आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आपको ऐसे महत्वपूर्ण लोगों से सहयोग प्राप्त होगा जो आपके कार्य की स्थिति को सुधार सकते हैं। अपनी माता के स्वास्थ्य का समुचित रूप से ध्यान रखें। विद्यार्थी वर्ग अध्ययन कार्य में एकाग्रचित होंगे। आपको अपने जीवनसाथी के नाम पर संपति प्राप्त हो सकती है।

मकर-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आप अपनी उम्मीदों से अधिक धन कमाएंगे। आपका भाग्य आपका निरंतर साथ देगा। आपके अपने जीवनसाथी से संबंध बिगड़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। अन्यथा भविष्य में कड़वाहट बढ़ सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन कुछ मानसिक परेशानी रहेगी।

कुम्भ-आज आप वाहन चलाते हुए, सड़क पर चलते हुए तथा कार्य करते हुए सतर्कता बरतें। आज का दिन निवेश करने के लिए शुभ नहीं है। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें। कुछ अनावश्यक तनाव रह सकता है। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।

मीन-आज के दिन आपको जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त करने के लिए उत्तम है। आपको निश्चित रूप से सहयोग प्राप्त होगा। पढ़ाई के लिए दिन अनुकूल है। व्यापारी वर्ग को नए साझेदार के साथ उन्नति प्राप्त होने के आसार हैं। यह समय जमा पूंजी को बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ है। परंतु सट्टे पर निवेश के लिए शुभ नहीं है। खाने-पीने के मामले में सावधान रहें।

पंचांग

15 फरवरी 2021 दिन सोमवार

माघ शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय-06:48

सूर्यास्त-17:46

नक्षत्र-उ०भाद्रपद

योग-साध्य

करण-विष्टि

चन्द्रमा राशि-मीन

अग्निवास-पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-धनिष्ठा

अयन-उत्तरायण

गोल-दक्षिण

ऋतु-शिशिर

राहू काल-08:24 से 09:48 पूर्वाहन

दिगसूल-पूर्व दिशा

पूर्ण पंचक

गुप्त नवरात्र चल रहा है

अभिजीत मुहूर्त-12:11 से 12:59 अपराहन तक

अमृत योग -27:37 से 30:59 घटी पल 

यह भी पढ़ें 

आज मुरादाबाद में आएंगे सीएम योगी, एक घंटा 35 म‍िनट तक रहेंगे, जान‍िए म‍िनट-टू-म‍िनट कार्यक्रम

दो माह पहले हुई थी शादी, पत‍ि के साथ जा रही थी व‍िवाह‍िता, पुल पर बाइक पहुंचते ही नहर में लगा दी छलांग

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर