Move to Jagran APP

मुरादाबाद में कचरा उठाने काे लेकर नगर निगम और निजी सफाई कर्मियाें में हाे रही मारपीट, जानिए क्या है हालात

Moradabad Nagar Nigam News निजी सफाई कर्मचारियों व नगर निगम की अधिकृत कंपनियों के बीच टकराव जारी है। कंपनियों से भरोसा उठने के कारण लोग भी अब निजी कर्मचारियों को ही कूड़ा देने को मजबूर हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 से पहले चार कंपनियों को शहर में रखा गया था।

By Ravi MishraEdited By: Updated: Thu, 27 May 2021 01:50 PM (IST)
मुरादाबाद में कचरा उठाने काे लेकर नगर निगम और निजी सफाई कर्मियाें में हाे रही मारपीट, जानिए क्या है हालात
मुरादाबाद में कचरा उठाने काे लेकर नगर निगम और निजी सफाई कर्मियाें में हाे रही मारपीट, जानिए क्या है हालात

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad Nagar Nigam News : निजी सफाई कर्मचारियों व नगर निगम की अधिकृत कंपनियों के बीच टकराव जारी है। कंपनियों से भरोसा उठने के कारण लोग भी अब निजी कर्मचारियों को ही कूड़ा देने को मजबूर हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 से पहले चार कंपनियों को शहर के 70 वार्डों में अलग-अलग जोन में रखा गया था। लेकिन, इन कंपनियों पर अपने वाहनों की कमी होने से समय से डोर टू डोर कूड़ा उठाने में दिक्कतें आने पर फिर से लोगों का भरोसा निजी कर्मचारियों पर टिकने लगा है।

कांठ रोड पर रामगंगा विहार, आशियाना, दीनदयाल नगर, अवंतिका, हरथला, झांझनपुर, हिमगिरी में कूड़ा उठाने के लिए एक चंडीगढ़ की कंपनी अधिकृत है लेकिन, यह इस कंपनी के पदाधिकारियों व निजी कर्मचारियों के बीच आए दिन मारपीट की घटनाएं हो रही हैं। कंपनी लोगों से कूड़ा लेने जाती है तो निजी कर्मचारी घरों का कूड़ा नहीं लेने दे रहे हैं। इधर, कंपनियों के पास वाहनों की कमी है, जिससे डलाव घरों पर कूड़ा समय से नहीं उठ रहा है।

अनुबंध में तय था कि वाहनों में कूड़ा उठाकर सीधे ट्रंचिंग ग्राउंड ले जाकर पलटेंगे। लेकिन, पहले घरों से एकत्र करके डलाव घरों पर कूड़ा पलटा जा रहा है फिर अपनी सुविधा के अनुसार डलाव घरों से भरकर ट्रंचिंग ग्राउंड पर कूड़ा ले जाया जाता है। इससे सड़कों पर गंदगी के ढेर लगने लगे हैं। रामगंगा विहार में सीएल गुप्ता चौहान सबसे ज्यादा गंदगी के नाम में बदनाम हो चुका है। इस पाश कालोनी में सड़क पर सौ मीटर के क्षेत्र में कूड़ा ही कूड़ा फैला रहता है।

कंपनियां अभी पूरी तरह डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन में सफल नहीं हो पा रही हैं। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के अपेक्षित परिणाम नहीं मिल रहे हैं वहीं निजी सफाई कर्मचारी भी कूड़ा नहीं लेने दे रहे हैं। इसको लेकर जल्दी कंपनियों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। संजय चौहान, नगर आयुक्त