Move to Jagran APP

Nagar Nigam : हमले में युवक की मौत के बाद पकड़वाए पांच सांंड़, पालतू गाय पकड़ने पर विवाद

Nagar Nigam Moradabad मोटी रस्सी का इंतजाम करके दूसरे दिन मिली सांड़ पकड़ने में कामयाबी। गाय पकड़ने पर पहुंचे गाय पालक 2200 रुपये जुर्माना देकर छुड़ाया।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Tue, 08 Sep 2020 08:38 AM (IST)
Nagar Nigam : हमले में युवक की मौत के बाद पकड़वाए पांच सांंड़, पालतू गाय पकड़ने पर विवाद
Nagar Nigam : हमले में युवक की मौत के बाद पकड़वाए पांच सांंड़, पालतू गाय पकड़ने पर विवाद

मुरादाबाद। पांच दिन पहले युवा कारोबारी की सांड़ के सींग में फंसकर हुई मौत के बाद अब नगर निगम ने बेसहारा गायों के साथ सांड़ों को भी पकड़ना शुरू कर दिया है। पहले दिन संसाधन ना होने की वजह से सांड़ पकड़ने में नाकाम नगर निगम के कर्मचारियों को दूसरे दिन सफलता मिली। सोमवार को मोटी रस्सी का फंदा डालकर नगर निगम ने पांच सांड़ पकड़े हैं। वहीं सिविल लाइन क्षेत्र के बगला गांव चौराहे से दो गायों को भी पकड़ा लेकिन मौके पर गाय पालक पहुंच गए और विवाद शुरू हो गया। बाद में दोनों गायों के मालिकों पर 2200 रुपये जुर्माना लगा कर छोड़ा गया।

नगर निगम का कैटल कैचिंग दस्ता अभी तक गायों को ही पकड़ता आया था लेकिन जींस कारोबारी की मौत के बाद उसने अभियान तो चलाया लेकिन, संसाधनों की कमी से सांड़ पकड़ में नहीं आ रहे थे। सोमवार को मोटी रस्सी का इंतजाम करके तीन सांड़ मंडी समिति व दो सांड़ पीएमएस स्कूल के पास से पकड़े हैं। नगर निगम की कान्हा गोशाला में बेसहारा गायों व गोवंश को रखने की अलग-अलग व्यवस्था है। लेकिन नगर निगम अभी तक डेढ़ साल से गायों को ही पकड़ने पर जोर दे रहा था। करीब 180 गाय व गोवंश नगर निगम की गोशाला में हैं।

सांड़ पकड़ने को दो टीमें लगीं

सांड़ पकड़ने को दो टीमें लगाई हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में यह टीमें जाती हैं और बेसहारा गायों व सांड़ को पकड़ती हैं। अभी तक कैटल कैचिंग दस्ता कभी-कभी ही शहर में दिखता था। ईद के मौके पर ईदगाह मैदान से जरूर बेसहारा पशु पकड़े जाते थे। इस बार ईदगाह मैदान में नमाज ना पढ़े जाने से यह नहीं पकड़े गए।

सांड़ पकड़ने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। गोशाला में इनको रखने की अलग से व्यवस्था की गई है। करीब 180 गायब गोवंश गोशाला में हैं।

संजय चौहान, नगर आयुक्त