Move to Jagran APP

Navratri 2021 Kalash Sthapana : आज से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, इस शुभ मुहूर्त पर करें कलश स्थापना

Navratri 2021 Kalash Sthapana कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सात अक्टूबर दिन गुरुवार से सुबह छह बजकर 17 मिनट से शुरू होकर सुबह दस बजकर 11 मिनट तक रहेगा। इस बार माता दुर्गा डोली में सवार होकर आ रहीं हैं जो शुभ है।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 09:02 AM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 09:02 AM (IST)
गुरुवार से सुबह छह बजकर 17 मिनट से शुरू होगा शुभ मुर्हूत।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। शारदीय नवरात्र को लेकर मंदिरों लेकर घरों में तैयारी की गई। गुरुवार को मंदिर से लेकर घरों में विधि-विधान से कलश स्थापना होगी। मंदिर से लेकर घर के मंदिर सज गए। बाजार से पूजा सामग्री खरीदने को दुकानों पर भीड़ रही। दुकानदारों ने पूजा सामग्री के अलग से काउंटर सजा लिए हैं। शारदीय नवरात्र का विशेष महत्‍व है। यह पितृ पक्ष के समापन के तुरंत बार शुरू होकर दशहरे चलते हैं। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सात अक्टूबर दिन गुरुवार से सुबह छह बजकर 17 मिनट से शुरू होकर सुबह दस बजकर 11 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:46 से आरंभ होकर दिन में दोपहर 1:25 बजे तक रहेगा। इस बार माता दुर्गा डोली में सवार होकर आ रही हैं, जो शुभ माना जाता है।

नवरात्र में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा करने से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं। सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस साल नवरात्र में देवी माता डोली में सवार होकर आ रही हैं और मान्यता है कि माता का डोली में सवार होकर आना शुभ होता है।

शारदीय नवरात्र

सात अक्टूबर - प्रतिपदा घटस्थापना और मां शैलपुत्री की पूजा

आठ अक्टूबर द्वितीय, मां ब्रह्मचारिणी पूजा

नौ अक्टूबर-तृतीया और चतुर्थी मां चंद्रघंटा पूजा और मां कुष्मांडा पूजा

10 अक्टूबर - पंचमी मां स्कंदमाता पूजा

11 अक्टूबर षष्ठी मा कात्यायनी पूजा

12 अक्टूबर सप्तमी मां कालरात्रि पूजा

13 अक्टूबर अष्टमी मां महागौरी पूजा

14 अक्टूबर नवमी मां सिद्धिदात्री पूजा

15 अक्टूबर दशमी नवरात्र पारण, दुर्गा विसर्जन

इन मंद‍िरों में तैयारियां : नवरात्र को लेकर सम्‍भल के चन्‍दौसी के रामबाग धाम स्थित श्री सिद्धीदात्री नवदुर्गा मंदिर, सीता आश्रम बगिया वाली नवदुर्गा मंदिर, कैथल गेट स्थित श्री देवी गंगा मंदिर, मौलागढ़ स्थित प्राचीन कंकाली देवी मंदिर और गोलागंज प्राचीन मां दुर्गा मंदिर पर तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। भक्तों द्वारा साफ सफाई व रंगाई, पुताई के साथ रंग बिरंगी लाइटों से सभी मंदिरों को सजाया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन ने भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त क‍िए हैं । कोतवाली प्रभारी विद्युत गोयल ने बताया कि सुबह व शाम को मां दुर्गा के मंदिरों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी रहेगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.