Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन बनकर हो गया है तैयार, जानिये क्या-क्या खास है स्टेशन पर

विश्व स्तरीय योग नगरी न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन कई खासियत से भरा हुआ है। प्लेटफार्म से सामने उत्तराखंड के पहाड़ों का मनोहारी दृश्य दिखायी देता है लगता है कि किसी पर्यटन स्थल में हैं। यहां 325 वर्गमीटर का वेटिंग हॉल बनाया गया है जिसमें एसी भी लगाया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Updated: Tue, 12 Jan 2021 11:54 AM (IST)
Hero Image
कोच की सफाई करने के लिए ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन सिस्टम लगाया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। चार धाम यात्रा रेल मार्ग का पहला स्टेशन योग नगरी न्यू ऋषिकेश बनकर तैयार हो गया है। यह स्टेशन गंगा नदी से थोड़ा हटकर पहाड़ों के बीच बनाया गया है। रेल प्रशासन ने विश्व स्तरीय रेलवे स्टेशन बनाने में सफलता प्राप्त की है। इसमेंं रेलवे नेे छह सौ मीटर लम्बाई वालेे तीन प्लेटफार्म तैयार किए हैंं। पहाड़ के मनोहारी दृश्य यात्रियों को दिखायी दे सकेंं, इसके लिए प्लेटफार्म के दोनों छोर पर ऊपर शेड नहीं बनाए गए हैं। ट्रेन का इंतजार करने वाले यात्री कुर्सी पर बैठकर आराम सेे पहाड़ के मनोरम दृश्य देख पाएंगे। प्लेटफार्म परजहां शेड लगा हुआ है, वहां यात्रियों के लिए विशेष सुविधा की व्यवस्था की गई है। 325 वर्गमीटर क्षेत्र का वेटिंग हॉल बनाया गया है, जिसमें एसी की व्यवस्था की गई है।

कोच की सफाई करने के लिए ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन सिस्टम लगाया गया। कोचों में पानी भरने की विशेष व्यवस्था की गई है। एक से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने से लिए स्वचालित सीढ़ी व लिफ्ट की व्यवस्था की गई है। यहां यात्रियों के लिए विश्रामागृह भी बनाया गया है। इसमें स्टार थ्री होटल के समान सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी है। इसका संचालन आइआरसीटीसी द्वारा किया जाएगा। सरकुलेटिंग एरिया को काफी बढ़िया बनाया गया है। यात्रियों के वाहनों के आने के लिए काफी चौड़ी सड़क का निर्माण किया गया है। बीच में पार्क बनाया गया है। इसके बीच में भगवान शंकर बड़ी मर्तूि लगाई गई है। स्टेशन भवन भी भव्य बनाया गया है। मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश ने बताया कि योग नगरी स्टेशन को पर्यटन स्थल की तरह तैयार किया गया है। यात्री के साथ पर्यटक भी स्टेशन की ओर आकर्षित होंगे।

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर