Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

अब महिला स्टेशन अधीक्षक करेंगी ट्रेन संचालन

महिला वर्ष पर रेलवे आधी आबादी को बढ़ाने के लिए रेल मंडल के दो

By JagranEdited By: Updated: Fri, 30 Mar 2018 06:15 AM (IST)
Hero Image
अब महिला स्टेशन अधीक्षक करेंगी ट्रेन संचालन

मुरादाबाद, प्रदीप चौरसिया :

महिला वर्ष पर रेलवे आधी आबादी को बढ़ाने के लिए रेल मंडल के दो स्टेशनों को महिला कर्मियों के हवाले करने जा रहा है। यहा पर स्टेशन अधीक्षक से लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी महिलाएं ही होंगी। स्टेशन की सुरक्षा के लिए महिला आरपीएफ की जवान की तैनाती की जाएगी।

रेलवे करने जा रहा है प्रबंध

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बाद रेलवे ने महिला यात्रियों और कर्मियों के लिए विशेष प्रबंध करना शुरू कर दिया है। एक अप्रैल से ट्रेनों में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटें बढ़ा दी जाएंगी। उनके बर्थ पर पुरुष यात्री सफर नहीं कर पाएंगे। कुछ स्टेशनों पर महिलाओं को फ्री में नेपकिन जैसे अन्य जरूरत के सामान भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रेलवे ने महिला कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के प्रयास भी शुरू कर दिए हैं। रेलवे महिलाओं कर्मियों को सम्मानित भी कर रहा है।

बनाई जा रही है योजना

मुरादाबाद रेल मंडल के कटघर व हरथला रेलवे स्टेशन को महिला रेल कर्मियों के हवाले की करने की योजना बनाई गई है। दोनों रेलवे स्टेशनों की अधीक्षक महिला कर्मचारी होंगी। स्टेशन के सभी प्रकार की प्रबंध उसी के हवाले होगी। ट्रेनों का संचालन के लिए महिला स्टेशन मास्टर करेंगी। टिकट की बिक्त्री के लिए भी महिला कर्मचारी होगी। सफाई व्यवस्था भी महिला कर्मचारियों के पास होगी। तकनीकी फाल्ट को महिला कर्मी ही ठीक करेंगी। स्टेशन पर लाइन की रख रखाव व मरम्मत के लिए गैंगमैन व की मैन भी महिला कर्मचारी होंगी। ट्रेन चालकों को कागज आदि पहुंचने का काम भी महिला कर्मी के ही जिम्मे होगा। इतना ही नहीं स्टेशन व यात्रियों की सुरक्षा के लिए महिला आरपीएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी। यहा 24 घटे महिला कर्मचारी ही काम करेंगी।

मंडल रेल प्रशासन कर रहा है तलाश

मंडल रेल प्रशासन ने दोनों स्टेशनों पर तैनात करने के लिए महिला कर्मचारी की खोज करनी शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि मई तक दोनों स्टेशन पर महिला कर्मचारियों द्वारा ट्रेन संचालन शुरू कर दिया जाएगा। दोनों स्टेशनों पर महिला कर्मचारियों द्वारा बेहतर काम करने के रिजल्ट आने के बाद रेल मंडल के अन्य स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था बनाई जाएगी। मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल ने बताया कि महिला कर्मचारियों को बढ़ावा देने के लिए कटघर व हरथला स्टेशनों को महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित कराया जाएगा।