Move to Jagran APP

चन्दौसी-अलीगढ़ रेल रूट पर 13 घंटे बाद चली ट्रेन, डिबाई रेलवे स्टेशन के यार्ड में भर गया था बारिश का पानी

Traffic Starts on Chandausi Aligarh Rail Route लगातार तीन दिन से बारिश होने के कारण चन्दौसी-अलीगढ़ मार्ग के डिबाई स्टेशन के यार्ड में पानी भर गया था। रविवार शाम छह बजे इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था।

By Pradeep K ChaurasiaEdited By: Samanvay PandeyPublished: Tue, 11 Oct 2022 01:23 PM (IST)Updated: Tue, 11 Oct 2022 01:23 PM (IST)
Traffic Starts on Chandausi Aligarh Rail Route : लगातार वर्षा होने के कारण रेल पुलों पर बढ़ायी गई निगरानी।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Traffic Starts on Chandausi Aligarh Rail Route : लगातार तीन दिन से बारिश होने के कारण चन्दौसी-अलीगढ़ मार्ग के डिबाई स्टेशन के यार्ड में पानी भर गया था। रविवार शाम छह बजे इस मार्ग पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया था। लिंक एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया गया था और तीन पैसेंजर ट्रेनों को रद कर दिया गया था।

रेल लाइन की जांच के बाद शुरू किया गया रेल यातायात

मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन की टीम रविवार रात से ही यार्ड से पानी निकालने में जुट गई थी। आसपास के गांव से पंप लाकर पानी निकालने का काम शुरू कर दिया गया था। सोमवार सुबह सात बजे यार्ड से पानी निकालने के बाद रेललाइन की जांच किया और ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया।

रेल पुलों की बढ़ाई गई निगरानी

सोमवार की सुबह आने देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस उन्नाव, बालामऊ, चन्दौसी मुरादाबाद होकर चलाया गया। शाम को देहरादून सूबेदारगंज जाने वाली लिंक एक्सप्रेस चन्दौसी, अलीगढ़ मार्ग होकर चलायी गयी। लगातार बारिश होने के कारण मंडल से भी रेल पुलों पर निगरानी बढ़ा दी गई है।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे डिबाई यार्ड से पानी निकाल कर चन्दौसी-अलीगढ़ मार्ग पर ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया है।

बसें खड़ी थीं, यात्री व चालक नहीं थे

रोडवेज प्रबंधन ने वर्षा के बाद सोमवार सुबह दोनों बस अड्डों पर बसें खड़ी करा दी थीं। महानगर में रहने वाले चालक व परिचालक बस अड्डे पर पहुंच गए। वर्षा के कारण गांव में रहने वाले चालक व परिचालक बस अड्डे पर नहीं पहुंचे। वहीं, यात्री नहीं होने से बसों संचालन नहीं किया गया।

दिल्ली और हरिद्वार के लिए नहीं चलाई गईं बसें

इसके कारण सुबह दिल्ली व हरिद्वार जाने वाली बसों को नहीं चलाया गया। दोपहर के बाद यात्री बस अड्डे पहुंचने लगे। इसके बाद कुछ बसों का संचालन किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक परवेज खान ने बताया कि यात्री नहीं होने से 50 प्रतिशत से अधिक बसों का संचालन नहीं हुआ।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.