Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rampur DM : बिना मास्क निकले दूल्हे को डीएम ने सिखाया सबक, जुर्माना वसूला और मास्क भी लगवाया

Rampur DM बार-बार जागरूक करने के बावजूद लोग लापरवाही करने से बाज नहीं आ रहे हैं। रामपुर में खुशी में दूल्हा मास्क लगाना ही भूल गया।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Sat, 13 Jun 2020 09:16 PM (IST)
Hero Image
Rampur DM : बिना मास्क निकले दूल्हे को डीएम ने सिखाया सबक, जुर्माना वसूला और मास्क भी लगवाया

रामपुर, जेएनएन। कोरोना के बढ़ते मामलों के बावजूद लोग संभलने का नाम नहीं ले रहे हैं। मास्क पहनने से लेकर शारीरिक दूरी तक के मामलों में लगातार लापरवाही के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को बरात लेकर जा रहे एक दूल्हे को यह लापरवाही भारी पड़ गई। उसे बिना मास्क के देख जिलाधिकारी ने उस पर जुर्माना की कार्रवाई कर डाली। इस के साथ ही उसे मास्क भी पहनाया।

यह है पूरा मामला

जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन जगदंबा प्रसाद गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी सदर प्रवीण कुमार वर्मा के साथ नगर के औचक भ्रमण पर थे। स्टार चौराहा, शाहबाद गेट, राम रहीम पुल, ज्वाला नगर, साईं विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर उन्होंने दुकानों के संचालन की व्यवस्था देखी। इस के साथ ही लोगों द्वारा मास्क पहनने तथा शारीरिक दूरी के अनुपालन की स्थिति का जायजा भी लिया। इस दौरान उन्होंने पाया कि अधिकतर लोग मास्क का उपयोग नहीं कर रहे हैं। जिस पर उन्होंने कई प्रतिष्ठानों के संचालकों की फटकार लगाई। प्रतिष्ठानों पर कर्मचारियों एवं संचालकों द्वारा शारीरिक दूरी का पालन न करने के साथ ही मास्क का उपयोग न करने पर जुर्माने की कार्रवाई भी की। इस दौरान मास्क न पहनने वालों से 15 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया गया। ज्वालानगर की ओर जाते समय राम रहीम पुल पर उन्हें एक कार में बिना मास्क पहने दूल्हा बैठा दिखाई दिया। यह देख जिलाधिकारी रुक गए।

पूछने पर कोई जवाब न दे सका दूल्हा

स्टेनो ने तत्काल दूल्हे की गाड़ी को रुकवाया और मास्क न पहनने का कारण पू्छा। कोई जवाब न मिलने पर दूल्हे और उसके साथी पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया। उन्हें दो मास्क भी दिए। इस दौरान उन्होंने ज्वाला नगर में जलभराव देख नगर पालिका के अधिकारियों को कार्य योजना तैयार कर यथाशीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।