Move to Jagran APP

रामपुर पहुंचे फिल्म अभिनेता रजा मुराद, लखीमपुर खीरी प्रकरण पर कहा-पीडि़तों को इंसाफ म‍िलना चाह‍िए

Raza Murad in Rampur मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद रामपुर पहुंचे। उनकी शुरुआती पढ़ाई यही से हुई है। अभिनेता ने कई मामलों पर खुलकर बात की। आर्यन ड्रग मामले में कहा क‍ि माता-प‍िता को अपने बच्‍चों को संस्‍कारवान बनाना चाह‍िए।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Sun, 10 Oct 2021 08:33 AM (IST)
Hero Image
बच्चों को संस्कारवान बनाएं माता-पिता : रजा मुराद।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Raza Murad in Rampur : मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद शनिवार शाम अपने शहर रामपुर पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के ल‍िए युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। धक्कामुक्की के बीच तमाम युवा सेल्फी लेते रहे। फिल्म अभिनेता शाह रुख खान के बेटे आर्यन को ड्रग्स के मामले में पकड़े जाने पर बोले, सही या गलत का फैसला अदालत करेगी। हमारी तो यही सलाह है कि मां-बाप अपने बच्चों को संस्कारवान बनाएं, क्योंकि ड्रग्स के चक्कर में बच्चे अपराधी बन जाते हैं। कहा क‍ि फिल्मी दुनिया हो या राजनीति हर क्षेत्र में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग हैं। वहीं लखीमपुरी खीरी प्रकरण को लेकर कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। पीडि़तों को इंसाफ मिलना चाहिए।

अपनी बेहतरीन अदाकारी और बुलंद आवाज की बदौलत फिल्मी दुनिया में शोहरत हासिल करने वाले रजा मुराद का बचपन रामपुर में ही गुजरा है। वह यहीं पर पैदा हुए और यही उनकी शुरुआती पढ़ाई हुई। यहां आज भी उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। वह जब भी अपने शहर आते हैं तो उनकी एक झलक पाने को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है। शनिवार को भी ऐसा ही हुआ। शाम साढ़े सात बजे वह शाहबाद गेट पर पहुंचे। यहां चाय के होटल के बाहर खड़े होकर चाय पीने लगे। उन्हें देखते ही युवाओं ने घेर लिया। इससे वह गदगद नजर आए। बोले, मुझे अपने शहर के लोग जो सम्मान दे रहे हैं, इससे मुझे बेहद खुशी मिल रही है। अपने शहर की मुझे बहुत याद आती है। जब भी रामपुर के पास से गुजरता हूं तो शहर में जरूर आता हूं। रजा मुराद यहां करीब 40 मिनट रुके। इस दौरान जाम भी लग गया।

महिला सिपाही के पास खुद पहुंचे : शाहबाद गेट से जब रजा मुराद जाने लगे तो स्कूटी पर बैठी महिला सिपाही पर उनकी नजर पड़ी। वह अपने बच्चे के साथ उनका फोटो कराना चाहती थी। वह खुद उसके पास पहुंचे और फोटो ख‍िंचवाई इससे सिपाही भी खुश हो गई। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें