Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shakti Rasoi: यूपी की महिलाओं को सशक्त बनाएगी 'शक्ति रसोई', सस्ती दर पर उपलब्ध होगा व्यंजन

Shakti Rasoi महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह अब शक्ति रसोई चला रही हैं। साउथ इंडियन से लेकर कई व्यंजन शक्ति रसोई में मिलेंगे। यह शक्ति रसोई परिवार की आर्थिक शक्ति बनेगी। इसका उदाहरण शक्ति रसोई चलाने वाली सारिका हैं। उन्होंने डूडा कार्यालय से संपर्क करके शक्ति रसोई चलाने की इच्छा व्यक्त की। डूडा कार्यालय से सारिका समेत चार सदस्यों में कनुप्रिया दीपशिखा कुसुम शक्ति रसोई...

By Tej Prakash SainiEdited By: riya.pandeyUpdated: Sat, 02 Dec 2023 09:18 PM (IST)
Hero Image
यूपी की महिलाओं को सशक्त बनाएगी 'शक्ति रसोई'

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। Shakti Rasoi: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए स्वयं सहायता समूह अब शक्ति रसोई चला रही हैं। पहले दीदी कैफे नाम दिया गया था। अब शक्ति रसोई का संचालन करने वाली स्वयं सहायता समूह के हाथों से तैयार शुद्ध भोजन का जायका रसोई में बैठकर ले सकते हैं।

साउथ इंडियन से लेकर कई व्यंजन शक्ति रसोई में मिलेंगे। यह शक्ति रसोई परिवार की आर्थिक शक्ति बनेगी। इसका उदाहरण शक्ति रसोई चलाने वाली सारिका हैं। सारिका भगवान के वस्त्र सिलती हैं लेकिन, यह श्री कृष्ण जन्माष्टमी, दीपावली व नवरात्र में ही इनकी अधिक डिमांड रहती है। जिससे घर चलाने में दिक्कत रहती है।

उन्होंने डूडा कार्यालय से संपर्क करके शक्ति रसोई चलाने की इच्छा व्यक्त की। डूडा कार्यालय से सारिका समेत चार सदस्यों में कनुप्रिया, दीपशिखा, कुसुम शक्ति रसोई चलाने की जिम्मेदारी मिली।

कई अन्य समूहों को बनाएगी मजबूत

सारिका कहती हैं कि बच्चे बड़े होने के साथ खर्चे भी ज्यादा हैं। पति की प्राइवेट नौकरी है। इसी कारण शक्ति रसोई चला रही हैं। संचालन में दूसरी जगह से कम दरों में चाय, भोजन, इडली मिलेगी। कैंटीन से जुड़ी समूह की महिलाएं ही नहीं, बल्कि इस कैंटीन पर आने वाली धनराशि कई अन्य समूहों को भी मजबूत बनाएगी।

नगर निगम पीलीकोठी कार्यालय पर शक्ति रसोई का नाम वृंदा स्वयं सहायता समूह संचालित कर रही हैं। समूह की मुखिया सारिका के साथ चार सदस्य हैं। शक्ति रसोई से इतर अगर कहीं कुल्हड़ वाली चाय पिएंगे तो 15 रुपये में मिलेगी लेकिन, शक्ति रसोई में 12 रुपये की चाय मिल रही है।

शक्ति रसोई में दस रुपये सस्ती मिलेगी भोजन की थाली

इसी तरह भोजन की थाली भी दूसरी जगह 50 रुपये है। शक्ति रसोई में पूरी थाली 40 रुपये में मिलेगी। जिसमें चपाती, दो सब्जी, राइस, सलाद व अचार भी होगा। रेडीमेड जूस भी मिलेगा। शहर में नगर निगम के अलावा कलक्ट्रेट, केजीके कालेज, सीएमओ कार्यालय में भी शक्ति रसोई खोलने को जगह चिह्नित हो गई है।

कलक्ट्रेट में उड़ान स्वयं सहायता समूह, केजीके कालेज में रोशनी स्वयं सहायता समूह और सीएमओ कार्यालय में जय गुरु स्वयं सहायता समूह कैंटीन संचालित करेंगी।

हर माह दस हजार रुपये तक बचत

नगर निगम में पूरी तरह से शक्ति रसोई संचालित है। शक्ति रसोई में कुछ सामान ऐसे होंगे जो स्वयं सहायता समूह से ही खरीदे जाएंगे। जैसे दोने, पत्तल, अचार व अन्य चीजें। कनुप्रिया कहती हैं कि अभी शक्ति रसोई के बारे में लोगों को जानकारी कम है लेकिन, धीरे-धीरे खरीदारी बढ़ रही है। प्रति माह दस हजार रुपये तक की बचत अभी हो रही है।

फिलहाल स्वयं सहायता समूह के द्वारा जो पहले से रोजगार कर रहे हैं, उससे शक्ति रसोई खोली है। उम्मीद है कि शक्ति रसोई के संचालन को शासन से धनराशि मिलेगी। उस धनराशि से और अधिक सामान रखेंगे।

दूसरी जगह से शक्ति रसोई के दामों में अंतर

व्यंजन शक्ति रसोई दूसरी जगह

इडली - 60 - 40

कुल्हड़ चाय - 12 - 15

भोजन थाली - 50 - 40

काफी - 30 - 20

सैंडविच - 30 - 25

डूडा परियोजना अधिकारी अनामिका सक्सेना के अनुसार, शासन स्तर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शक्ति रसोई का संचालन शुरू कर दिया गया। अभी तीन स्थानों पर और शक्ति रसोई खुलनी है। दूसरी जगह से सस्ती दरों से शक्ति रसोई में व्यंजन मिलेंगे।

यह भी पढ़ें - यूं ही नहीं है खास बेस्ट हार्स का खिताब जीतने वाली यूपी पुलिस की मोंटीना, अस्तबल में रखा जाता है खास ख्याल; डायट चार्ट होता है फॉलो