Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

कर्ण पीड़ासन योग आसन से स्वस्थ बना रहता है शरीर, ये है करने का तरीका

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। प्रतिदिन 30 से 50 मिनट का समय खुद के लिए जरूर निकालें। योग प्रशिक्षक डॉ. महजबीं परवीन ने बताया कि कर्ण पीड़ासन को नियमित करने से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Sun, 07 Mar 2021 12:40 PM (IST)
Hero Image
आलस्य खत्म होने के साथ ही पाचन क्र‍िया मजबूत होती है।

मुरादाबाद, जेएनएन। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग जरूरी है। प्रतिदिन 30 से 50 मिनट का समय खुद के लिए जरूर निकालें। योग प्रशिक्षक डॉ. महजबीं परवीन ने बताया कि कर्ण पीड़ासन को नियमित करने से पूरा शरीर स्वस्थ रहता है। इसके करने से आलस्य खत्म होने के साथ ही पाचन क्र‍िया मजबूत होती है।

उन्‍होंने बताया क‍ि इस योग आसन से नाड़ियां जागृत होती हैं। स्नायु तंत्र मजबूत होता है। इस आसन को सुबह खाली पेट करना चाहिए। इसके अलावा पैरों को झटके से ऊपर नहीं ले जाना चाहिए। जिनके घुटने बदले गए हों या कमर का आपरेशन हुआ हो वो इस आसन का अभ्यास नहीं करें। गर्भवती महिलाओं के साथ ही सर्वाइकल स्पांडलाइटिस, स्लिप डिस्क के मरीजों को आसन नहीं करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर चटाई बिछाएं। इसके बाद पीठ के बल लेट जाएं। अब पूरे शरीर को ढीला छोड़ दें और अपने दोनों हाथों को बगल में कमर के पास लगाकर सध रखें तथा हथेलियों को नीचे की तरफ करके रखें। फिर अपने पैरों को कान से सटाकर सिर के दोनों ओर रखें। पंजे व घुटनों को नीचे फर्श से टिकाकर रखें। इस स्थिति में 10-12 सेकेंड तक रहें। अब धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ जाएं। कुछ सेकेंड तक आराम करें। इसके बाद फिर इस क्रिया को करें। इस क्रिया को प्रतिदिन पांच-सात बार करने का प्रयास जरूर करें। इस अभ्यास को हर रोज करेंगे तो आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। सुबह-शाम खाली पेट आसन करने से लाभ अधिक मिलेगा। इस आसन को नियमित 5-10 बार करें। 

यह भी पढ़ें :-

आज मुरादाबाद के छजलैट में रहेंगे कृषि मंत्री, निर्मित बीज गोदाम का करेंगे उद्घाटन

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर