Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Moradabad Weather: बारिश ने दिलाई लोगों को गर्मी से राहत, 30 तक मानसून के दस्तक के आसार

Moradabad Weather मुरादाबाद में बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। शनिवार को हुई बारिश ने लोगों के चेहरे पर रौनक ला दी। मौसम विभाग की माने तो 30 तारीख को मानसून की दस्तक मुरादाबाद में होगी। आने वाले दिनों में 28 जून तक मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है। बादल छाएंगे और हवा भी चलेगी।

By Jagran NewsEdited By: Swati SinghUpdated: Sun, 25 Jun 2023 12:56 PM (IST)
Hero Image
बारिश ने दिलाई लोगों को गर्मी से राहत, 30 तक मानसून के दस्तक के आसार

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। मुरादाबाद में रविवार को झमाझम वर्षा हुई। हवा के साथ वर्षा ने गर्मी से राहत दिलाई है। दो दिनों से काली घटाएं छा रही थीं। लगातार दूसरे दिन भी वर्षा से तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह लोग उठे थे काली घटाएं छाई हुई थीं। सुबह आठ बजे अंधेरा सा छाया हुआ था।

कांठ रोड और दिल्ली रोड, संभल रोड समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी वर्षा हुई है। यह वर्षा किसानों के लिए भी फायदेमंद है। इन दिनों अगुवा धान की बुवाई हो चुकी है। रविवार को सुबह नौ बजे झमाझम वर्षा हुई। करीब 35 मिमी वर्षा की संभावना जताई जा रही है।

25 मिमी तक वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है। वर्षा थमने के बाद पूरे दिन बादल छाए रहे। कई बार काली घटाएं घिर कर आईं। लेकिन, हवा के कारण बादल टिक नहीं पाए। लेकिन, मौसम सुहाना हो गया। पिछले 15 दिन से उमस भरी गर्मी से हर कोई परेशान था।

बारिश की है संभावना

आने वाले दिनों में 28 जून तक मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना मौसम विशेषज्ञों ने जताई है। बादल छाएंगे और हवा भी चलेगी। अगले दो दिन भी 35 से 40 मिमी तक वर्षा हो सकती है। यह प्री मानसून माना जा रहा है। पूरी तरह मानसून 30 तक आएगी। 28 जून तक मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है। यह प्री मानसून है। हवा के साथ वर्षा होगी। अब उमस से राहत मिलेगी। मानसून 30 जून तक आने की संभावना है। - प्रो. आरके सिंह, मौसम विशेषज्ञ, गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंत नगर

जलभराव से परेशानी

वर्षा से जलभराव होने के कारण सड़कों के गड्ढों में पानी भर गया। कांठ रोड पर सीवर लाइन खुदाई से मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो गई। जिससे बाइक सवार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। सोनकपुर स्टेडियम रोड व 24 मीटर रोड रामगंगा विहार में गहरी सीवर लाइन खुदाई हो रही है। जिससे मिट्टी सड़क पर पड़ी होने से फिसलन बढ़ गई। आशियाना, रामगंगा विहार फेस-वन और दो, अवंतिका कालोनी में नालियां उफनाने से राहगीर व बाइक सवार परेशान हुए।