Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

इन राश‍ियों के लोगों के ल‍िए आज का द‍िन है सौभाग्‍यदायक, घर में आएंगी खुश‍ियां, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

आज आपका दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। इसके अलावा प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे।

By Narendra KumarEdited By: Updated: Sun, 12 Dec 2021 06:05 AM (IST)
Hero Image
आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 12 December 2021 : आज की ग्रह स्थिति के अनुसार चंद्रमा मीन राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि गुरु ग्रह की द्धितीय राशि है। इस कारण मेष राशि के लोगों के आत्मविश्वास में आज कमी रहेगी। वृष राशि के लोगों को बड़े भाई, बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा। मिथुन राशि के लोग आज बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं। कर्क राशि के लोगों को सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। सिंह राशि के लोगों को रुका हुआ धन प्राप्त होगा। कन्या राशि के लोग आज परिवार के साथ पिकनिक पर जाएंगे। तुला राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से अधिक प्रेम मिलेगा। वृश्चिक राशि के लोगों का दिन आज सौभाग्यदायक है। धनु राशि के लोगों को आज प्लाट खरीदने पर लाभ मिलेगा। मकर राशि के रुके कार्य पूर्ण होंगे। कुम्भ राशि के लोगों का आज विपक्षी से समझौता हो सकता है। मीन राशि के लोग आज अधिक धन कमाएंगे। आज कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में वृद्धि होने का अनुमान है। मिठाई फल एवं सब्जी के बाजार भाव में तेजी रहेगी। 

मेष -आज आपको सभी कार्यो के लिए उत्साहित क‍िए जाने की संभावना है। आपके आत्मविश्वास में कुछ कमी रहेगी। आपका व्यय आय से अधिक होगा। खानपान के मामले में सावधान रहें। कुछ आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आपका जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग निरर्थक गतिविधियों में अपना समय नष्ट करेंगे। व्यापारी लोग लंबी यात्रा पर जाएंगे जिसका परिणाम आशाजनक होगा। राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

वृष -आज आप अधिक धन कमाएंगे। आपके चिर प्रतीक्षित स्वप्न व इच्छाओं को पूर्णता प्राप्त होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ रूमानी होंगे। अपने बड़े भाई बहनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। जमा पूंजी में निवेश करेंगे। आपको समाज में मान-सम्मान भी प्राप्त होगा। पड़ोसी से सम्बंध अच्छे रहेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें एवं सकारात्मक रहें।

मिथुन- आज आपको अपने अधिकारियों से सम्मान व सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी वर्ग के लोग अपने व्यवसाय में विस्तार करने की योजना बनाएंगे। विद्यार्थी अपने अध्ययन में अधिक बेहतर नहीं कर पाएंगे। आपका जीवनसाथी खुश और संतुष्ट रहेगा। आप अपने बच्चों के व्यवहार से प्रसन्न नहीं रहेंगे। अपने बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको अन्य स्रोतों से अधिक आय की प्राप्ति हो सकती है।

कर्क-आज आपके लिए सफलता प्राप्ति का दिवस है। आपकी संतान उन्नतिशील रहेगी। विद्यार्थी वर्ग पूरी एकाग्रता व आत्मविश्वास से अध्ययन कार्य में लगे रहेंगे। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुर होंगे। प्रेमी/प्रेमिका को मिलने का अवसर प्राप्त होगा। यह समय सट्टे में निवेश के लिए श्रेष्ठ है। कुल मिलाकर सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुश रहेंगे।

सिंह -आप आप बहुत दिनों से रुके हुए धन को प्राप्त कर पाएंगे। यह सट्टेबाजी में निवेश करने के लिए शुभ समय है। आप श्रेष्ठ परिणाम के कारण प्रफुल्लित रहेंगे। जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। गाड़ी चलाते हुए सावधानी बरतें। अन्यथा कोई दुर्घटना घटित हो सकती है। भावुकतावश कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। आपको अपने बच्चों का सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या - आज आप परिवार के साथ पिकनिक मनाने जाएंगे। अविवाहित लोगों को मित्रों या संबंधी पक्ष से विवाह के प्रस्ताव आएंगे। यह समय प्रेमी लोगों के लिए नया प्रेम संबंध की ओर कदम बढ़ाने के लिए श्रेष्ठतम है। अपने मित्र या जीवनसाथी को कोई उपहार दें। अपने स्वास्थ्य का समुचित ध्यान रखें। कुल मिलाकर आज का दिन आनंद प्राप्ति व सुख सुविधा के साधन जुटाने के लिए श्रेष्ठ है।

तुला-आप आपको संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सट्टे से लाभ होगा। विद्यार्थी अपने अध्ययन में व्यस्त रहेंगे तथा अच्छा परिणाम प्राप्त करेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका से मिलने जाएंगे। व्यापारी लोगों का व्यापार बढ़ेगा। जीवन साथी से संबंध उत्तम रहेंगे।

वृश्चिक-आज आपका दिन प्रसन्नतादायक रहेगा। अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। कोई नया प्रेम संबंध स्थापित होने की भी संभावना है। आप अपना कार्य पूरी ईमानदारी, बुद्धिमता व निष्ठापूर्वक करेंगे। आज के दिन आप सट्टे या जुआ आदि में निवेश कर सकते हैं क्योंकि आज आपका दिन सौभाग्यदायक है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रता से अपने अध्ययन कार्यों में लगे रहेंगे। व्यापारी वर्ग नए उद्योग में अपनी ऊर्जा लगाएंगे। नौकरी करने वाले लोग नौकरी में उन्नति करेंगे।

धनु-आज आपका दिन आपके घर के लिए प्रसन्नता, उल्लास और आपसी तालमेल का श्रेष्ठ वातावरण लेकर आ रहा है। आपको गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है और यदि आप घर या प्लॉट खरीदना चाहें तो निश्चित रूप से आपके लिए यह लाभ का सौदा होगा। आपको सभी क्षेत्रों में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी अपनी एकाग्रता खो सकते हैं।

मकर-आज कड़ी मेहनत करने का दिन है। किसी भी उद्देश्य की प्राप्ति के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना ही होगा। आप अपनी हिम्मत और अथक प्रयास से अपने कार्य में सफल होंगे। आपके अपने छोटे भाई-बहनों से मधुरतम संबंध रहेंगे और वे आपकी सहायता भी करेंगे। आपको अपने बच्चों से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। प्रेम करने वाले प्रेमी युगलों के मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। यह समय किसी नए व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ नहीं है।

कुम्भ -आज का दिन आपके लिए संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नए घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। छोटे बच्चे की शिक्षा आरंभ करने के लिए समय शुभ है। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर तालमेल बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निपटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

मीन-आज पूर्णता का दिवस है। विद्यार्थी वर्ग एकाग्रचित होकर अध्ययन करेंगे। व्यापारी लोग आत्मविश्वास से अपना कार्य करेंगे और खूब धन कमाएंगे। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारी आपसे संतुष्ट होंगे। यदि आप अविवाहित हैं तो आपको अपने रिश्तेदारों या पड़ोसियों की तरफ से विवाह का प्रस्ताव आने की उम्मीद है। जीवनसाथी से आपके संबंध मधुरतम रहेंगे और आप उनका पूरा सहयोग भी करेंगे।

आज का पंचांग 

12 दिसंबर 2021

दिन - रविवार

मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष

तिथि- नवमी ०९

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:43

सूर्यास्त-17:18

नक्षत्र-उ०भाद्रपद

योग -व्यतिपात

करण-बालव

चन्द्रमा राशि -मीन

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-अनुराधा

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

हेमन्त ऋतु

दिग शूल -पूर्व दिशा

पूर्ण पंचक

राहू काल -16:08 से 17:25 शाम तक

अभिजीत मुहूर्त -11:51 से 12:39 दोपहर तक

अमृत योग-20:03 से 31:05 घटी पल तक

सर्वार्थसिद्धि योग-07:05 से 27:59 घटी पल तक