Move to Jagran APP

Todays Horoscope 07 October 2021 : इन पांच राश‍ि के लोगों को आज होगा लाभ, यहां पढ़ें आज का राश‍िफल

Todays Horoscope 07 October 2021 आज आप किसी रचनात्मक कार्य को पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा।

By Narendra KumarEdited By: Published: Thu, 07 Oct 2021 07:53 AM (IST)Updated: Thu, 07 Oct 2021 07:53 AM (IST)
कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि होने का अनुमान है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Todays Horoscope 07 October 2021 : आज की ग्रह स्थिति में चंद्रमा कन्या राशि में गोचर कर रहे हैं जोकि बुध ग्रह की प्रथम राशि है। इस कारण आज मेष राशि के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वृष राशि का किसी से विवाद हो सकता है। मिथुन राशि के लोगों को व्यवसाय में लाभ होगा। कर्क राशि का मतभेद दूर होगा। सिंह राशि का सरकारी कार्य मे बाधा दूर होगी। कन्या राशि को दुखद खबर मिल सकती है। तुला राशि की आज कानूनी अड़चन दूर होगी। वृश्चिक राशि का शत्रु से समझौता होगा। धनु राशि को डूबी रकम प्राप्त होगी। मकर राशि के लोग आज गलत संगत से बचेंं। कुम्भ राशि को आज चोट लग सकती है। मीन राशि को शेयर में लाभ होगा। आज अश्वनी शुक्ल पक्ष शारदीय नवरात्र का प्रथम दिन है। मां भगवती के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना करने की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। कोरोना मरीजों की संख्या में वृद्धि होने का अनुमान है। सुबह के समय शेयर तेज रहेगा। कागज, वस्त्र ,फल के बाजार भाव में तेजी रहेगी।  राश‍ियों के बारे में पंडित ऋषिकेश शुक्ल ने व‍िस्‍तार से जानकारी दी। आज के राश‍िफल पर एक नजर...

मेष -आज आपको अपनी मेहनत पूरा-पूरा फल मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करेंगे। बड़ा काम करने का मन बनाएंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। मन प्रसन्न रहेगा

वृष- आज आप विवाद को बढ़ावा दें सकते हैंं, किसी परिचित व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दुखद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़भाग अधिक होगी। नौकरी में सहकर्मी का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें, वाणी पर नियंत्रण रखेंं।

मिथुन- आज आप किसी रचनात्मक कार्य को पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा दिन अच्छा रहेगा।

कर्क- आज आपकी स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। साझेदार से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंं।

सिंह - आज आप अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है। माता का ध्यान रखेंं, घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी।

कन्या- आज आपको कहीं से बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी, आलस्‍य रहेगा। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे।

तुला-आज आपकी कानूनी अड़चन दूर होकर, स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति का रास्ता सुगम होगा । नौकरी में आराम रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक कार्य अथवा अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।

वृश्चिक- आज आपकी बहुत दिनों से बनी योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा । निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। दूसरे का सम्मान करें।

धनु-आज आपकी बहुत दिनों से डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी। पड़ोसी से विवाद हो सकता है।

मकर-आज आप किसी भी विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। गलत संगत से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसावे में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

कुम्भ-आज आपको चोट व रोग से बाधा संभव है। किसी विवाद में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मीन-आज आपको कही से अच्छी एवं उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।

आज का पंचांग

07 अक्टूबर 2021

दिन -गुरुवार

आश्विन शुक्ल पक्ष

तिथि -प्रतिपदा

शक 1942 संवत 2077

सूर्योदय -06:15

सूर्यास्त-18:10

नक्षत्र-चित्रा

योग -वैधृति

करण-बव

चन्दमा राशि-कन्या

अग्निवास -पृथ्वी

सूर्य नक्षत्र-पू०फाल्गुनी

अयन-उत्तरायण

गोल- दक्षिण

शरद ऋतु

दिग शूल -दक्षिण दिशा

राहू काल -13:37 से 15:04 घटी पल

अभिजीत मुहूर्त -11:45 से 12:33 दोपहर तक

प्रशस्त योग -21:33 से 30:18 घटी पल


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.