Move to Jagran APP

Moradabad UP Board 10th Result : मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर, हासिल किए 97.50 प्रतिशत अंक

Moradabad UP Board Result 2022 Updates in Hindi यूपी बोर्ड हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस बार 88.18 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं।उन्हें 97.50 अंक मिले हैं।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sat, 18 Jun 2022 02:55 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jun 2022 02:55 PM (IST)
Moradabad UP Board Result 2022 Updates : हाई स्कूल की छात्रा संस्कृति ठाकुर।

मुरादाबाद, जेएनएन। Moradabad UP Board Result 2022 :  यूपी बोर्ड हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित कर दिया गया। इस बार 88.18 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए हैं। पास होने वालोंं में बालिकाओं की संख्या ज्यादा है। यानी इस बार के परिणाम में भी बालिकाओं ने बाजी मारी है। बालिकाओं का सफलता प्रतिशत 91.69 तथा बालकों का 85.25 प्रतिशत रहा है। कानपुर के प्रिंस पटेल ने हाई स्कूल में टॉप किया है।

उन्हें 97. 67 प्रतिशत अंक मिले हैं। जबकि मुरादाबाद की संस्कृति ठाकुर प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहीं। मुरादाबाद के गुलाबबाड़ी स्थित एसवीएम इंटर कॉलेज की छात्रा संस्कृति ठाकुर को 97.50 अंक मिले हैं। दूसरे स्थान पर कानपुर की किरन कुशवाहा भी रही हैं। किरन कानपुर के शिवाजी इंटर कॉलेज अर्रा की छात्रा हैं। उन्हें भी 97.50 प्रतिशत अंक मिले हैं। मुरादाबाद का परिणाम 89.55 रहा।

परिणाम जानने के लिए इन लिंक पर क्लिक करें

UP 10th Board Result

UP 12th Board Result

UP Board Result (Common)

मांं के संस्कार से टॉपर बनीं सस्कृतिः संस्कृति की मांं नीतू प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। पति से विवाद होने की वजह से वह ही बेटी की परवरिश करती हैं। बेटी ने बताया कि उनके संस्कार से ही प्रदेश में हाई स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। अमरोहा में हाई स्कूल के 27299 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 25278 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। जिनमें 23516 बच्चे पास हुए। जिले में 93.3 प्रतिशत हाई स्कूल का रिजल्ट रहा। रामपुर में महिमा सिंह ने किया जिला टॉप, 93.33 अंक मिले श्री हरि इंटर कालेज घाटमपुर की छात्रा हैं।

मुरादाबाद की टॉप टेन

1: संस्कृति ठाकुर 585/97.50सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ठाकुर गुलाब बाड़ी

2 : राहुल जोशी574/95.5 देवेंद्र देवेंद्र पाल सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिलारी

3 : माधव सिंह 567/94.50 महर्षि दयानंद इंटर कालेज कांठ

4 : अमन जहां 566/94.33 महर्षि दयानंद इंटर कालेज मौढा तैया कांठ

5 : अर्पित सिंह 563/93.83 डिप्टी जगन्नाथ सिंह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कटघर

5: विशाल 563/93.83 कैसर जहां इंटर कालेज कटघर

6 : प्रकृति 562/93.67महर्षि दयानंद इंटर कालेज मौढा तैया कांठ

7: अदिति गौड़ 561/93.50

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गुलाब बाड़ी

7 : विवेक कुमार महर्षि दयानंद इंटर कालेज मौढा तैया कांठ

8 : सुलेहा परवीन महर्षि दयानंद इंटर कालेज मौढा तैया कांठ

9: उलुबा बी आजाद पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल बिलारी

10 : तरुण कुमार सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल ठाकुरद्वारा


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.