Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Yogi In Moradabad: कई मायनों में खास है सीएम का दौरा, जनता को करोड़ों की सौगात, कुंदरकी सीट के लिए जीत का मंत्र!

UP CM Yogi In Moradabad For Public Meeting उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव की जिम्मेदारी स्वयं मुख्यमंत्री अपने कंधों पर लेकर चल रहे हैं। यही कारण है जिन-जिन सीटों पर उप चुनाव होने हैं वहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम लगे हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से मुख्यमंत्री युवाओं पर फोकस कर रहे हैं। कुंदरकी विधानसभा पर भी उपचुनाव होना है।

By Jagran News Edited By: Abhishek Saxena Updated: Mon, 02 Sep 2024 08:02 AM (IST)
Hero Image
UP News: सीएम योगी आज मुरादाबाद में दौरा करने आ रहे हैं।

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरादाबाद दौरा कई मायनों में खास है। लंबे समय से लटकी योजनाओं को वह हरी झंडी दिखाकर जनता से किए गए वादों को पूरा करने का दम दिखाएंगे। विकास योजनाओं के साथ युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराकर कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव की तैयारियों के लिए आधार तैयार करेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर स्थानीय स्तर पर पार्टी संगठन की तैयारियों को भी परखेंगे।

मुरादाबाद मंडल भाजपा के लिए हमेशा चुनौती रहा है। इसमें कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र भाजपा के लिए किसी मजबूत किले से कम नहीं है। कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के चक्रव्यूह को भाजपा केवल एक ही बार भेद पाई है। अब से 31 साल पहले 1993 में चंद्र विजय सिंह ने जीत दर्ज की थी।

दोबारा सीट पर जीत के लिए तरस रही भाजपा

कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र बनने के बाद यह भाजपा की पहली जीत थी, इसके बाद दोबारा इस सीट पर पार्टी जीत के लिए तरस कर रह गई। इस सीट पर बिलारी के सहसपुर के राज परिवार के सदस्यों को पांच बार जीत मिली है। यहां तक कि 2012 के विधानसभा चुनाव में परिसीमन बदलने के बाद बिलारी को अलग करके नया विधानसभा क्षेत्र को बनाया गया। इसके बाद से तीन चुनाव हो गए और तीनों में भाजपा के हिस्से हार ही आई। अब उपचुनाव में भाजपा को फिर से उम्मीद जगी है।

उपचुनाव की कमान संभाल रहे सीएम

मुरादाबाद में भी पहले तो डिप्टी एसपी की दीक्षा परेड में शामिल होंगे। इसके बाद वृहद रोजगार मेले में नियुक्त पत्र वितरित करेंगे। इसमें क्षेत्र में निजी क्षेत्र के 16 हजार से अधिक पदों पर साक्षात्कार के बाद युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। इसके साथ ही तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में टेबलेट वितरण, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत चेक वितरण भी होगा। इस आयोजन में लगभग 25 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना है। इसमें लगभग बीस हजार से अधिक युवा ही होंगे।

भाजपा को यहां नजदीकी अंतर से मिली थी हार

  • 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा की टिकट रामवीर सिंह चुनाव लड़े थे और नजदीकी अंतर से हार मिली थी।
  • 2022 में कमल प्रजापति को टिकट दिया गया, लेकिन हार का अंतर और बढ़ गया।
  • कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र में लगभग तीन लाख 91 हजार मतदाता हैं।
  • इनमें मुस्लिम मतदाताओं की संख्या दो लाख तीस हजार के आस पास है।
  • हिंदू वोट एक लाख 60 हजार।

ऐसे में भाजपा की रणनीति पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति को अपने पाले में लाकर हिंदू वोटों पर एकत्रीकरण पर है। मुस्लिम बाहुल्य सीट होने के बावजूद भाजपा में दावेदारों की लंबी लिस्ट है। पार्टी अभी तय नहीं कर पा रही है कि किसे वोट दिया जाए।

ये भी पढ़ेंः UP Weather News: पश्चिम के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश के आसार, IMD का ताजा अपडेट

ये भी पढ़ेंः यूट्यूबर एल्विश यादव से फिर पूछताछ करेगा ED, रेव पार्टियों में सांप के जहर की सप्लाई करने का मामला

स्थानीय स्तर पर पार्टी अधिकारी जातिगत सामंजस्य के फार्मूले पर प्रत्याशी तलाश रही हैं। लेकिन, जिस प्रकार से उच्च स्तर पर रणनीति बनाई जा रही है, उस आधार पर भाजपा का राजनीतिक समीकरण सिद्धांत ठंडे बस्ते में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस सीट पर रालोद भी दावेदारी कर रहा है। लेकिन, जिस प्रकार से पार्टी तैयारी कर रही है, उसे भाजपा प्रत्याशी का मैदान में उतरना तय है। 

आपके शहर की तथ्यपूर्ण खबरें अब आपके मोबाइल पर